अपडेटेड 20 January 2024 at 17:25 IST

'पहले नकारा गया था, अब अयोध्या में विकास की लहर', जर्मन संन्यासी ने की राम मंदिर की तारीफ

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुनियाभर से संतों और आगंतुकों के अयोध्या आने के बीच एक जर्मन संन्यासी शनाक सनातन दास ने अयोध्या के बारे में बड़ा बयान दिया

Follow :  
×

Share


जर्मन संन्यासी शनाक सनातन दास | Image: ANI

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुनियाभर से संतों और आगंतुकों के अयोध्या आने के बीच एक जर्मन संन्यासी शनाक सनातन दास ने अयोध्या के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि 1992 से पहले अयोध्या कैसी थी और कैसे अयोध्या में विकास का विस्फोट हुआ है।

आपको बता दें कि इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रचारक ने भी 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस्कॉन प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुनियाभर के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में विकास की लहर

शनिवार, 20 जनवरी को एएनआई से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रहने वाले संत ने कहा कि अयोध्या वापस लौटने के बाद प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनका अनुभव शानदार रहा है। 1992 में अयोध्या की पिछली यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को पहले उपेक्षित किया जाता था, लेकिन अब अयोध्या में विकास की लहर आई है। यहां अयोध्या में होना शानदार लग रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले यह एक पवित्र धाम की तरह दिखता है। जब मैं 1992 में पहले यहां था तो यह शहर उपेक्षित था और कई विकास मानकों और सार्वजनिक सुविधाओं पर पिछड़ा हुआ था। हालांकि, मेरे यहां आने के बाद से शहर के बारे में जिस पहलू ने मुझे प्रभावित किया, वह है इसमें हुआ विकास विस्फोट।' प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बहुत पारंपरिक दृष्टिकोण शामिल है। यह एक बहुत ही शुभ अवसर है।

ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार है अयोध्या

इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रचारक युधिष्ठिर गोविंद दास ने कहा कि शहर एक ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार है। उन्होंने कहा-  'दुनियाभर के भक्त 500 वर्षों से इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या का पुनर्निर्माण किया गया है और उसे उचित बदलाव दिया गया है। इस्कॉन भी 22 जनवरी को दुनियाभर में अपने मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। हम राम कथा का भी आयोजन करेंगे।'

ये भी पढ़ेंः ड्रोन से नजर, NDRF की मुस्तैदी.... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अभेद किला बनी अयोध्या

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 17:25 IST