अमेठी-रायबरेली की सारी सीटें लेकिन सैफई छोड़ी, कांग्रेस ने सपा को सौंपी 130 सीटों की लिस्ट... UP में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात या फंसेगा पेंच?

यूपी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्‍ली में बैठक हुई। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सपा के नेताओं को सौंप दी है।

 
Follow :
Akhilesh Yadav & Rahul Gandhi | Image: ANI

यूपी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्‍ली में बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रमोद तिवारी के घर हुई। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सपा के नेताओं को सौंप दी है। पार्टी ने सैफई छोड़कर लगभग हर जिले में कम से कम एक सीट पर लड़ने की इच्छा जताई है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सारी सीटों पर दावा पेश किया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी के घर हुई बैठक में पार्टी की तरफ से यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन शामिल हुए। एसपी की तरफ से डेटा एक्सपर्ट भी मीटिंग में शामिल हुए।

राम गोपाल यादव ने कांग्रेस नेताओं से क्या-क्या पूछा

सूत्रों ने मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता 11 बजकर 50 मिनट पर प्रमोद तिवारी के घर पहुंचे। कांग्रेस के नेता वहां उनका अंदर इंतजार कर रहे थे। मीटिंग में पहुंचते ही रामगोपाल यादव ने पूछा कि आप लोगों ने क्या तय किया है? इसपर कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची पकड़ा दी। लिस्ट पकड़ते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव से बातचीत करने के बाद कल फिर से बातचीत होगी। इसके बाद चाय पी गई और करीब सवा बारह बजे वे सबलोग बाहर आ गए। 

इसे भी पढ़ें- Haryana: भारी धूल के चलते नहीं दिखा रास्‍ता, जवानों के ऊपर से गुजरा मिलिट्री टैंक, हिसार में 2 जवान शहीद
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 November 2026 at 15:59 IST