'सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया, जिसने कोशिश की वो मिट्टी में मिल गया', जन्माष्टमी पर मथुरा में CM योगी का संबोधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सनातन धर्म को लेकर बड़ी बात कही।
- भारत
- 3 min read
पूरे देश में आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। शुक्रवार को सीएम योगी ने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन किया फिर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी सनतान को लेकर बड़ा बात कही।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम योगी ने मथुरावासियों को बड़ी सौगात दी। गुरुवार को सीएम ने 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सीएम योगी ने कहा, ब्रजभूमि को संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे भव्य स्वरूप देने का काम कर रही है।
सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए-CM योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा,'मैं सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया और जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।
हम विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं-CM योगी
सीएम योगी ने आगे कहा, 'भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है। यह आस्था हमें गति देती है, जो उन्नयन, प्रगति की होती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं।"
जिन्हें मंदिर अच्छा नहीं लगता वो बदनाम करते हैं-CM योगी
इशारों-इशारों में विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘अयोध्या में विशाल राम मंदिर बन चुका है। जिन्हें मंदिर अच्छा नहीं लगता, वे उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिव्य और भव्य अयोध्या का निर्माण हो रहा है। औरंगजेब जैसी मानसिकता रखने वाले कभी आपकी आस्था का सम्मान नहीं करेंगे। आक्रांता अब खोजने पर भी नहीं मिलते।’
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 September 2026 at 12:41 IST