अपडेटेड 19 April 2025 at 12:51 IST
CM योगी का 'नायक' पैटर्न, तेज बारिश में थामा छाता और सुनी लोगों की समस्याएं; बच्ची को देखा तो रुके और फिर किया ये काम-VIDEO
सीएम योगी ने शनिवार को जनता दर्शन में करीब 300 फरियादियों की समस्याएं सुनी। तेज बारिश के बावजूद योगी खुद हाथ में छाता लिए लोगों की समस्या सुनने पहुंचे।
CM Yogi Janata Darbar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शनिवार को एक बार फिर गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। CM योगी ने जनता को भरोसा दिलाया की हर हाल में उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्या का सुनिश्चित समाधान करने का भी आदेश दिया। गोरखपुर में तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री लोगों की समस्या सुनने जनता दरबार में पहुंचे। अब उनके इस अंदाज की हर तरफ चर्चा हो रही है।
शनिवार 18 अप्रैल को सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों की समस्या सुनीं और अधिकारयों को उनके समाधान के निर्देश दिए। पहले तो मौसम के बिगड़े मिजाज से कयास लगाए जा रहे थे कि उनका जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जनसेवा का अपना भाव जारी रखा।
तेज बारिश में छाता लेकर समस्या सुनने पहुंचे CM योगी
गोरखपुर में शनिवार को सुबह तेज बारिश हो रही थी। इधर गोरखनाथ मंदिर जनता अपनी-अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही थी। बारिश इतनी तेज थी कि CM योगी के आगमन पर संदेह हो रहा था। मगर जनता को सर्वोपरी रखते हुए सीएम योगी तेज बारिश के बीच खुद हाथ में छाता थामा फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंच गए। इस दौरान उनकी नजर अपनी मां के साथ आई एक मासूम पर पड़ी। फिर वो वहीं रूके और बच्ची को पुचकराते हुए उसे टॉफी दी।
जनता दर्शन में 300 फरियादियों ने सुनाई समस्याएं
सीएम योगी ने शनिवार को जनता दर्शन में करीब 300 फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम योगी ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को जाना फिर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फरयादियों से कहा किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 April 2025 at 12:51 IST