दंगा भड़काने मामले में AIMIM का नेता मुख्तार शेख नासिक में गिरफ्तार, पुलिस पर पत्थरबाजी का भी है गंभीर आरोप
नासिक में अवैध दरगाह तोड़ने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AIMIM नेता मुख्तार शेख नासिक से गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

नासिक में अवैध दरगाह तोड़ने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुई है। नासिक पुलिस ने मामले में दंगा भड़काने के आरोप में AIMIM नेता को गिरफ्तार कर लिया है। AIMIM के पूर्व चीफ मुख्तार शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्तार शेख पर लोगों को भड़काने और पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है।
AIMIM नेता मुख्तार शेख पर आरोप है कि अवैध दरगाह तोड़ने के विरोध के लिए उसने भीड़ जमा की थी। इसके बाद पत्थरबाजी कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने अब तक 35 लोगो कों गिरफ्तार किया है। नासिक की काटे गली में अवैध दरगाह को तोड़ने के दौरान जमकर हिंसा हुई थी।
AIMIM नेता मुख्तार शेख गिरफ्तार
नासिक में बीते 16 अप्रैल को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने योगी आदित्यनाथ मॉडल में कार्रवाई करते हुए काटे गली में अवैध दरगाह को ध्वस्त कर दिया था। मगर इससे पहले दरगाह को तोड़ने के मुद्दे पर नासिक में जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में दर्जनों पुलिस वाले घायल हो गए थे। इस घटना को एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया गया था। इस साजिश के पीछे AIMIM नेता मुख्तार शेख का भी हाथ था।
शेख पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप
अवैध दरगाह को गिराने वाली नगरपालिका की टीम पर हमला होने के बाद तनाव फैल गया था। इलाके में बिजली गुल होने का फायदा उठाकर भीड़ ने पथराव किया, जिसमें करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। AIMIM नेता मुख्तार शेख पर लोगों को भड़का कर भीड़ जुटाने का आरोप है। आरोप है कि शेख ने भीड़ को पत्थरबाजी के भी उकसाया था।
Advertisement
नासिक नगर निगम ने गिराया था दरगाह
नासिक नगर निगम ने पहले एक नोटिस जारी किया था, जिसमें 15 दिनों के भीतर अनधिकृत ढांचे को स्वेच्छा से हटाने के लिए कहा गया था। जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस बैकअप के साथ नगर निगम के अधिकारी 16 अप्रैल को दरगाह को गिराने की कार्रवाई की थी। मामले में 1500 लोगों पर FIR दर्ज की जा चुकी है, 25 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और अब AIMIM नेता मुख्तार शेख की भी गिरफ्तारी हुई है।