अपडेटेड 21 October 2025 at 23:22 IST

'गद्दी विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं', CM योगी ने अखिलेश पर किया पलटवार, बोले- उन्हें श्रीराम, देवी-देवताओं और त्योहारों से नफरत

CM Yogi on Akhilesh Yadav: सीएम योगी ने आगे कहा बुद्धि के लिए प्रयास करना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है उनके जीवन भर, उनका बचपना नहीं जाता है। उस प्रकार की हरकतें वो कर दी देंगे और यही हरकत वो आज भी कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: Yogi Adityanath/X

CM Yogi on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में दिवाली से एक दिन पहले इस बार 9वां दीपोत्सव मना। भारी सुरक्षा और भक्ति के माहौल के बीच रामनगरी में सरयू के किनारे 26 लाख 17 हजार 215 तेल के दीयों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। इस दीपोत्सव की प्रशंसा देश ही नहीं दुनिया भर में भी हो रही है।

इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल से अयोध्या में दीपोत्सव के बाद का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कुछ लोग जले हुए दीप से तेल को इकट्ठा करते हुए दिखे हैं। इसको लेकर अखिलेश ने कहा है,"सच तो ये दृश्य हैं… वो नजारा नहीं जिन्हें दिखाकर लोग चले गये। रोशनी के बाद का ये अंधेरा अच्छा नहीं।" अखिलेश की इस हरकत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी निशाना साधते हुए तंज कसा है।

गद्दी विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं मिलती - सीएम योगी

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित विचार-परिवार कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को अपने निशाने पर लिया।

यूपी के सीएम योगी ने प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा, "अखिलेश यादव ने कभी इनकी (प्रजापति समुदाय) पीड़ा को समझा होता न, तो इतना बचकाना बयान नहीं देते। और इसी के लिए कहा गया है न कि गद्दी विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं मिलती।"

सीएम योगी ने आगे कहा बुद्धि के लिए प्रयास करना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है उनके जीवन भर, उनका बचपना नहीं जाता है। उस प्रकार की हरकतें वो कर दी देंगे और यही हरकत वो आज भी कर रहे हैं।

उनको दीपावली से नफरत है - मुख्यमंत्री योगी 

सीएम योगी ने अखिलेश की बातों को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने (अखिलेश) कहा कि दीप जलाने की आवश्यकता क्या है? अखिलेश के इस बयान पर सीएम ने कहा कि यानी कि उनको दीपावली से नफरत है। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें श्रीराम, देवी-देवताओं और त्योहारों से नफरत है।

सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी कहती है दीप जलाने की आवश्यकता क्या है...'वो' अन्नदाता किसान का अपमान कर रहे हैं क्योंकि जो तेल आएगा, वह किसान के पास से तो आएगा, मिट्टी का बर्तन जो बना रहा है हमारा कुम्हार और प्रजापति समुदाय का व्यक्ति बना रहा है...

हमने उस समुदाय के बंधुओं के लिए व्यवस्था की है, अप्रैल से जून तक हर तालाब की मिट्टी को नि:शुल्क निकाल कर ले जाएं। 
 

ये भी पढ़ें - 'मंदिरों के टैक्स से सनातन समाज के पर्व पर खर्च हो रहा है तो आपके पेट में दर्द क्यों...', अखिलेश यादव के ट्वीट पर क्यों भड़का संत समाज?

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 21 October 2025 at 23:22 IST