UP: प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन से गदगद CM योगी, अब इस समुदाय के लोगों के लिए कर दिया 5 लाख बीमा का ऐलान
महाकुंभ के समापन के बाद CM योगी ने प्रयागराज में नाव चालकों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बड़ा ऐलान भी किया।
- भारत
- 3 min read
Prayagraj Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे 45 दिनों तक चले भव्य-दिव्य और अलौकिक महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को हो गया। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ के सफल आयोजन से CM योगी काफी गदगद है। इस कड़ी में आज, 27 फरवरी को CM योगी एक बार फिर प्रयागराज पहुंचे और मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और नौका चालको को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इनके लिए कई बड़े ऐलान भी किए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेमहाकुंभ 2025 के सकुशल संपन्न होने पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यहां एक बार फिर मां गंगा और लेटे हुए हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बाद कर उन्हें सम्मानित किया।
नाव चालकों के लिए 5 लाख का बीमा
महाकुंभ के समापन के बाद CM योगी ने प्रयागराज में नाव चालकों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। नाव चालकों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा अब नाविको के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी। नाव चालकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा।
सीएम योगी ने नाविकों से की ये अपील
त्रिवेणी संकुल पहुंचकर नाविकों और यूपीएसआरटीसी के चालकों से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा, आप लोगों अच्छे से ट्रेनिंग लीजिए और फिर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए। सरकार आपके साथ हर मदद के लिए खड़ी है। आप अपने बच्चों को पढ़ाइए। अगर शराब पीने जैसी कोई बुर लत है तो उसे छोड़ दीजिए और शराब पीकर तो कभी नाव नहीं चलाए। आप 66 करोड़ लोगों के दिलों पर राज किया। आपने दिखा दिया प्रयागराज की एकता को।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 16:43 IST