Salary Hike: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, 21 प्रतिशत बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी; जानिए अब कहां मिलेगी कितनी सैलरी

दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में सोमवार को हुई हिंसक प्रदर्शन के बीच योगी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में बड़ी बढ़ोतरी की है।

Follow :  
×

Share


Salary Hike: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, 21 प्रतिशत बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी; जानिए अब कहां मिलेगी कितनी सैलरी | Image: X

Salary Hike: दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में सोमवार को हुई हिंसक प्रदर्शन के बीच योगी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में बड़ी बढ़ोतरी की है। योगी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत बढ़ा दी है। जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। यह नियम गाजियाबाद में भी लागू होगा। अन्य नगर निगम वाले जिलों में 15 प्रतिशत और शेष जिलों में मजदूरी की अंतरिम दरें लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

बता दें कि वर्तमान में राज्य में न्यूनतम मजदूरी की दरें सभी जिलों में एक समान हैं। जिसमें अकुशल श्रमिकों को 11,313 रुपये प्रतिमाह यानी 435.14 रुपये प्रतिदिन पारश्रमिक मिलता है। जबकि अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12,445 रुपये मासिक यानी 478.69 रुपये प्रतिदिन और कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह 13,940 रुपये यानी 536.16 रुपये मिलते हैं।

गाजियाबाद-नोएडा में होगी अब इतनी मजदूरी

सरकार द्वारा अब अंतरिम निर्धारित दरें गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों के लिए 13,690 रुपये अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 15,059 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 16,868 रुपये निर्धारित की गई है।

इंटरनेट पर प्रसारित खबरों को बताया भ्रामक

दूसरी तरफ कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी 20 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित किए जाने की खबरों को प्रदेश सरकार ने भ्रामक करार दिया है। लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सरकार नए श्रम कानूनों के तहत निरंतर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। अगले माह गठित होने वाले वेज बोर्ड की सिफारिशों पर न्यूनतम वेतन निर्धारित किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Monalisa: मोनालिसा कहां हुई गायब, कहीं हत्या तो नहीं...? फरमान खान के 'भाग जाने वाले' VIDEO ने मचाई सनसनी, लोग बोले- खुद ही मार दिया होगा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 April 2026 at 07:53 IST