'छोटे मियां-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार है, ये उन्हें गले लगाते हैं और युवाओं, किसानों को...', अखिलेश पर CM योगी का जोरदार हमला

कानपुर में जनसभा में विपक्ष पर बरसते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "जो लोग दंगाइयों के यार हों, अराजकता पैदा करना और अंधेरे में रखकर डकैती डालना जिन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना दिया था, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था; वे लोग विकास क्या कराएंगे?

 
Follow :
CM Yogi Adityanath | Image: X

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने सबसे पहले बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की। नानाराव पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, सपा और कांग्रेस को भी प्रदेश के अंदर लंबे समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। मगर याद करिए  उनके शासनाकाल में अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था।

जनसभा में विपक्ष पर बरसते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "जो लोग दंगाइयों के यार हों, अराजकता पैदा करना और अंधेरे में रखकर डकैती डालना जिन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना दिया था, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था; वे लोग विकास क्या कराएंगे? इस समय देश के अंदर 2 मियां हैं; एक छोटे मियां और एक बड़े मियां हैं। छोटे मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं और दलितों का, वंचितों का, गरीबों का, अन्नदाता किसानों का, युवाओं का ये अपमान करते हैं।"

कभी दंगाई CM आवास पर सम्मानित होते थे-CM योगी

CM योगी ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी को भी और कांग्रेस को भी प्रदेश के अंदर लंबे समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। याद करिए अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। गरीब भूखा ही मरने के लिए मजबूर होता था। युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। नौकरी के नाम पर युवाओं के हक पर डकैती डाल दी जाती थी। नारी की सुरक्षा में समाजवादी पार्टी स्वयं खतरा बनी हुई थी। उनके गुंडे जगह-जगह जाकर व्यापारियों और गरीबों की जमीनों को कब्जा करते थे और दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित करते थे।'

October 26, 2026

छोटे मियां-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार है-सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवारवाद, अपराधियों को संरक्षण देने और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा, "इन्होंने प्रदेश में जो तांडव किया था आज फिर ये लोग उधर ही ले जाना चाहते हैं। ये संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते हैं। न्यायालय का अपमान करते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठी और पाकिस्तानी घुसपैठियों का समर्थन करते हैं और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही घुसपैठी बता कर अपमानित करते हैं। मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है?"

यह भी पढ़ें: खड़गे के बयान पर बवाल, हाथ में तख्तियां लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 October 2026 at 16:04 IST