'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान पर बवाल, हाथ में तख्तियां लेकर बीजेपी ने किया जोरदार प्रदर्शन
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी में भयंकर आक्रोश है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक प्रदर्शन हो रहा है। बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है।
- भारत
- 2 min read

BJP Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस बयान के विरोध में आज बीजेपी ने राजधानी दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अन्य बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर खड़गे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान 'खड़गे जी जवाब दो, अपने बयान का हिसाब दो' और 'कांग्रेस पार्टी हाय-हाय' के नारे गूंजते रहे।
आपको माफी मांगनी होगी- हर्ष मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा ने मांग करते हुए कहा, 'आपको माफी मांगनी होगी। जब तक मल्लिकार्जुन खड़गे माफी नहीं मांगेंगे तब तक हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।'
पटना-लखनऊ में भी जोरदार प्रदर्शन
इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी बीजेपी की महानगर इकाई ने खड़गे के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लखनऊ में भी प्रदर्शन किया गया और खड़गे से माफी मांगनी की मांग की गई।
Advertisement
खड़गे के किस बयान पर मचा है बवाल?
बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खड़गे ने जवाब दिया कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' खड़गे के इसी बयान को लेकर बीजेपी के नेताओं में उबाल है।
यह भी पढ़ें: 'खड़गे जिस पद पर आसीन, उनसे सार्वजनिक जीवन में...', कांग्रेस अध्यक्ष पर राजनाथ सिंह के तीखे वार, दे डाली ये नसीहत