NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट, करना होगा ये काम

NEET UG Re-Exam: नीट परीक्षा को लेकर देश भर में चर्चा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा (NEET-2026) के अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज बसों में 50% किराए में छूट देने की घोषणा की।

 
Follow :
NEET UG Re-Exam: यूपी रोडवेज बसों का किराया आधा, करना होगा ये काम | Image: Social Media

NEET UG Re-Exam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में सम्मिलित होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

20 एवं 21 जून को मिलेगी 50 % की छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देशानुसार जारी करते हुए कहा कि राज्य की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट 20 जून और 21 जून 2026, कुल दो दिनों तक प्रभावी रहेगी, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के अलावा, परीक्षा के उपरांत पाने घर तक लौटने में कोई दिक्कतों का सामना नया करें।

50 % की छूट के लिए करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश की बसों में छूट का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो यात्रा के दौरान अपना वैध NEET-2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाएंगे। इस मामले में सरकार ने राज्य भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, चालकों एवं परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

छात्रों को राहत के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान

बसों में छूट के लिए बस अड्डों, पूछताछ काउंटरों एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस कदम से लाखों नीट अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है और साथ ही उनके सुरक्षा के लिहाज से भी बेस्ट साबित होने वाला है। वहीं, यूपी सरकार ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए निर्देशानुसार जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा, देखिए List में कौन-कौन शामिल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 19:10 IST