'36 का आंकड़ा, रवि किशन तो नाच-गाकर...', गोरखपुर में CM योगी ने ली सांसद की चुटकी, खूब लगे ठहाके
UP News: गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी एक बार फिर सांसद रवि किशन के मजे लेते नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रवि किशन तो नाच गाकर कमा खा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा का क्या होगा?
CM Yogi Adityanath in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (2 मार्च) को गोरखपुर में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में शिरकत की। वे इस दौरान काफी लाइट मूड में दिखे। कार्यक्रम में सीएम योगी को सांसद रवि किशन की चुटकी लेते देखा गया। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते नजर आए।
सीएम योगी अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए गोरखपुर पहुंचे में थे। सोमवार को वे भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में शामिल लिया और फूलों की होली भी खेली। इस दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को गोरखपुर के सांसद रवि किशन के मजे लेते देखा गया।
‘पहले 36 का आंकड़ा था, आज एक मंच पर बैठे’
सीएम योगी ने रवि किशन और कालीबाड़ी के महंत रवीन्द्र दास के बीच खींचतान पर कहा कि होली का त्योहार दो लोगों के मिलन त्योहार है। अगर आपके मन में कोई कड़वाहट है तो उसे भूलकर मित्र बन जाइए। सांसद रवि किशन और रवींद्र दास जी महाराज के बीच पहले 36 का आंकड़ा था, लेकिन आज वो साथ एक मंच पर बैठे हैं।
उन्होंने गोरखपुर को पांडेयहाता में सकरी गली के चौड़ीकरण का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाण्डेयहाता में सकरी गली हुआ करती थी। अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर होगा, जिससे यहां व्यापरियों को लाभ होगा। एक कॉम्लेक्स व्यापारियों के लिए भी बनेगा।
रवि किशन के लिए लिए मजे
उन्होंने आगे रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वो तक नाच गाकर कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे। जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाब के पास भी कुछ आएगा। उनकी इन बातों पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
‘हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले’
वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब सीएम योगी ने यूं रवि किशन के मजे लिए हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसा करते देखा गया है। पिछले महीने गोरखपुर महानगर के पांचवे कल्याण मंडपम के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने कल्याण मंडपम की खूबियां गिनाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि परिवार के लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो तो खूब धूमधाम से हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले... ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो बुक नहीं कर सकता, न ही रवि किशन की तरह शीश महल बना सकता है। ये सुन खुद रवि किशन हंस पड़े थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 12:47 IST