'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी, कतई बर्दाश्त नहीं, कोई अपनी नालायक औलाद को...', सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की दो टूक
सीएम योगी ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कड़ा बयान दिया और कहा कि, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 3 min read
Cm Yogi on Ghaziabad Stabbing: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 17 साल के सूर्या प्रताप चौहान की हत्या वाली घटना पर सख्त तेवर अपनाए और कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम योगी ने कहा कि दोस्ती का बहाना बनाकर छुरेबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इनको सबक सिखाया जाएगा।
मुख्यमंत्री बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए गाजियाबाद की घटना को लेकर कई अहम बातें कही।
दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी मंजूर नहीं- CM योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी की घटना हुई। ये मंजूर नहीं है और बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी हमदर्दी आम लोगों और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने का भी उल्लेख किया।
CM योगी ने अहिंसा और कानून व्यवस्था पर दिया जोर
सीएम योगी ने कहा कि अहिंसा और मानवता समाज के आभूषण हैं, लेकिन चुनौती देने वाली ताकतों के सामने जरूरी कदम उठाना भी जरूरी है। सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए। किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझना चाहिए।
सूर्या हत्याकांड: गाजियाबाद में 28 मई को क्या हुआ था?
28 मई की शाम गाजियाबाद में सूर्या प्रताप चौहान नाम के 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पुरानी दुश्मनी इसमें मुख्य वजह बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले सूर्या को फोन करके बुलाया और फिर हमला कर दिया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई। मामले में असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत कई नाम सामने आए हैं।
मामला में ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीएम योगी सरकार कानून का राज कायम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिजनौर कार्यक्रम में सीएम योगी ने 1645 विस्थापित परिवारों (करीब 8-10 हजार लोगों) को उनकी पुश्तैनी जमीन का मालिकाना हक देने का ऐलान भी किया।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 June 2026 at 16:53 IST