'पाकिस्तान के मुंह पर हमलोग तमाचा मारने आए हैं, ऐसा ब्रह्मोस मिसाइल मारेंगे कि अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा', CM योगी ने ऐसा क्यों कहा

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिनौर में एक जनमसभा के दौरान पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लेते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने सूर्या हत्याकांड के अलावा कहा कि ऐसा ब्रह्मोस मिसाइल मारेंगे कि अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

 
Follow :
'ऐसा ब्रह्मोस मारेंगे कि अस्तित्व मिट जाएगा', क्यों बरसे CM योगी? | Image: ANI

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के अफजलगढ़ स्थित आलमपुर गौंरी में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित हुए करीब 1,645 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस दौरान सीएम योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग करने वाले मौलानाओं पर पलटवार करने से लेकर गाजियाबाद के 'सूर्या हत्याकांड' का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि 'पाकिस्तान के मुंह पर हमलोग तमाचा मारने आए हैं, ऐसा ब्रह्मोस मिसाइल मारेंगे कि अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।'

'पाकिस्तान के मुंह पर...'-CM योगी

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित हुए करीब 1,645 परिवारों तथा पूर्व सैनिकों और और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व पत्र वितरित किए। सीएम के इस कदम से समाज की मुख्यधारा से कटे वंचित और शोषित समुदायों को नए प्रदेश में सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।

इस बीच जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पाकिस्तान पर भी जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान के मुंह पर हमलोग तमाचा मारने आए हैं, ऐसा ब्रह्मोस मिसाइल मारेंगे कि अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि यह महाभारत की धरती है और महाभारत का संदेश है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है, जबकि जो स्वार्थवश धर्म को नष्ट करता है, धर्म उसका भी विनाश कर देता है।'

June 1, 2026

दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं-CM योगी

जनसभा के दौरान सीएम योगी ने गाजियाबाद के 'सूर्या हत्याकांड' घटना पर सख्त तेवर अपनाए और कड़ी नाराजगी जताई है। इस बीच उन्होंने कहा कि 'दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी, ये स्वीकार्य नहीं होगा। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो कि गलती कर रहा है।

June 1, 2026

ये भी पढ़ें: West Bengal: अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, जाली साइन के मामले में जांच के लिए पहुंची CID, 5 सदस्यीय टीम का हो चुका है गठन; जानिए पूरा मामला
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 June 2026 at 21:18 IST