अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर भड़के CM योगी, कहा- मैंने तुरंत FIR दर्ज करवाई, सपा अध्यक्ष को भी दी नसीहत

CM Yogi Adityanath on derogatory remarks on Akhilesh Yadav Daughter: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए सब बेटियां बराबर हैं। हम तो संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन।

 
Follow :
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले पर सीएम योगी का बयान | Image: YT/Grab

CM Yogi Statement: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सभी बेटी बराबर हैं। किसी भी बेटी का अपमान नहीं होना चाहिए।

'बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं…'

सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मैंने संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इस मामले में FIR दर्ज करवाओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी होती है। हम तो संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन। हमने कोई भेदभाव नहीं किया।

June 13, 2026

'अपने चेले-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि…'

मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख को नसीहत देते हुए आगे कहा कि अखिलेश जी दूसरे को उपदेश देते हो, लेकिन अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरे के प्रति टिप्पणी करने के पहले सोचा करो। उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है।

June 13, 2026

उन्होंने कहा कि अच्छा होगा उनको समझाओ और अगर नहीं कर सकते तो हमारे हवाले कर दो हम उनको अच्छी तरह से समझा देंगे। 

कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज 

बता दें कि अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अभद्र टिप्पणियां की जा रही है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सपा नेताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मां की है। मामले को लेकर कानपुर और प्रतापगढ़ में FIR दर्ज की जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: देर रात मेन गेट का ताला तोड़ घुसी पुलिस, 4 घंटे ली तलाशी... तिलमिलाए अभिषेक बनर्जी ने पूछा- घर से कुछ मिला?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 16:09 IST