VIDEO: देर रात मेन गेट का ताला तोड़ घुसी पुलिस, 4 घंटे ली तलाशी... तिलमिलाए अभिषेक बनर्जी ने पूछा- घर से कुछ मिला?

पुलिस की टीम ने केंद्रीय बलों के साथ अभिषेक बनर्जी के घर पर छामा मारा। इस दौरान घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। अब इस पर अभिषेक बनर्जी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूछा कि तलाशी अभियान में कुछ मिला क्या।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की टीम केंद्रीय बलों के साथ पहुंची थी। इस दौरान पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के पूरे घर को घेर लिया गया। जब पुलिस अधिकारी अंदर घुसे, तब केंद्रीय बल के जवान गेट के बाहर पहरा देते रहे। यह तलाशी अभियान करीब 4 घंटे लंबा चला।

मैंने उसे अपने घर में छिपा रखा है?- अभिषेक

उधर, इसकी भनक लगते ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस की रेड से गुस्साए अभिषेक बनर्जी ने बाद में मीडिया से कहा कि आप तलाशी के बारे में जांचकर्ता एजेंसियों से सवाल कर सकते हैं। क्या मैंने उसे (सुमित रॉय) घर में छिपाया हुआ है? मेरे पूरे घर की तलाशी ली जा चुकी है। मेरे घर से ताशी के दौरान उन्हें क्या-क्या मिला, ये मैं पुलिस से पूछकर ही रहूंगा। 

अभिषेक बनर्जी के घर क्यों पहुंची पुलिस?

जानकारी के मुताबिक, शालबली पुलिस कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ शनिवार तड़के अभिषेक बनर्जी के घर उनके करीबी सुमित रॉय की तलाशी में पहुंची। मामला वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

धांधली का काम करता था सुमित- मजूमदार

इसे मामले को लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा,'अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें दर्ज हैं। किस पुलिस का कहां ट्रांसफर होगा, कौन सा काम किसे मिलेगा, ये सारी धांधली का काम सुमित करता था।'

उन्होंने आगे कहा कि इस पर किसी ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई होगी और उसी की जांच के लिए पुलिस अपना काम कर रही है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कोई अनहोनी हुई, तो कौन होगा जिम्मेदार?', बिना किसी सुरक्षा के सड़कों पर निकले लालू यादव, तो सम्राट सरकार पर बरसीं मीसा भारती

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड