अपडेटेड 9 February 2025 at 14:02 IST

UP: कुशीनगर के मदिनी मस्जिद पर चला बाबा का बुल्डोजर, बिना नक्शा सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण

उत्तर प्रदेश में एक और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। रविवार को कुशीनगर की मदनी मस्जिद पर यह कार्रवाई हुई है।

Follow :  
×

Share


Madini Masjid | Image: Republic

उत्तर प्रदेश में एक और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। रविवार को कुशीनगर की मदनी मस्जिद पर यह कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि इस मस्जिद का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बिना नक्शा पास किए बना है। इस मामले की जब शिकायत की गई थी तो उसके बाद बीते साल 18 दिसंबर को इसकी जांच शुरू कर दी गई थी। बल्‍डोजर एक्शन से मुस्लिम समुदाय के लोग असंतुष्ट हैं।

जानकारी के मुताबिक जनपद कुशीनगर के हाटा नगरपालिका में स्थित मदनी मस्जिद पर योगी के बुल्डोजर की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे शुरु हुई। 18 दिसंबर से शुरू हुई जांच 23 दिसंबर को पूरी होने के बाद मदनी मस्जिद के पक्षकारों से नगरपालिका ने नोटिस जारी कर मस्जिद इंतजामिया कमेटी से नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को प्रस्तुत करने का तीन बार समय दिया।

तय समय में पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने पर निर्माण को अवैध मानते हुए नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की लेकिन मस्जिद पक्षकारों ने हाई कोर्ट से 8 फरवरी तक स्टे लेकर बुल्डोजर पर ब्रेक लगा दी। लेकिन 9 फरवरी को स्टे खत्म होते ही भारी फोर्स के साथ 5 बुल्डोजर अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू कर दिया।

कब हुआ था मदिनी मस्जिद का निर्माण

1999 में जब मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ था। उस समय सिर्फ दो मंजिल भवन का नक्शा पास था। नियम को ताक पर रखकर चार मंजिल और भूतल का निर्माण कराया गया है, जो अब विवाद का कारण बना हुआ है। इसी अवैध अतिक्रमण की शिकायत लगातार हिन्दू वादी नेता राम बच्चन सिंह द्वारा कई बार संबंधित विभाग से लेकर तत्कालीन सरकारों तक कि गई लेकिन शिकायत का कोई असर नही हुआ।

2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी शिकायत हुई लेकिन वह शिकायत भी कोई खास असर नही कर पाई। जब शिकायतकर्ता राम बच्चन सिंह द्वारा पुनः इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर की गई तो सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद कुशीनगर प्रशासन हरकत में आया जिसके बाद हाटा नगर के करमहा चौराहे पर वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में स्थित चार मंजिल मदनी मस्जिद के भवन निर्माण को लेकर जांच शुरू हुई।

मस्जिद तोड़ने को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

मदिनी मस्जिद तोड़ने के दौरान हाटा एसडीएम योगेश्वर सिंह, सर्किल सीओ कुंदन सिंह सहित भारी संख्या पुलिस बल तैनात रहे। मस्जिद के चारों तरफ मकानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया।

इसे भी पढ़ें- BIG BREAKING: AAP की करारी हार के बाद आतिशी का CM पद से इस्‍तीफा, विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन जारी

(पीके विश्वकर्मा के रिपोर्ट)

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 February 2025 at 14:02 IST