पुरानी रंजिश या तंत्र-मंत्र? बदायूं में बच्चों की हत्या की गुत्थी कैसे सुलझेगी? SP ने दी जानकारी
बदायूं में डबल मर्डर: दो मासूमों की हत्या से पूरे देश में शोक की लहर है। जिस रहस्यमय तरीके से इस घटना को अंजाम दिया उससे सभी हैरान हैं।
Budaun Double Murder: यूपी के बदायूं में मंगलवार को दो मासूमों की हत्या से पूरे देश में शोक की लहर है। जिस रहस्यमय तरीके से इस घटना को अंजाम दिया उससे सभी हैरान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साजिद और जावेद नाम के दो व्यक्ति शाम में एक घर में घुसते हैं। कहते हैं कि मेरी पत्नी बहुत बीमार है और मुझे 5000 रुपये की जरूरत है। इसके बाद वो दो मासूमों की बेरहमी से गला रेट कर हत्या कर देते हैं। एक आरोपी साजिद को यूपी पुलिस मार गिराती है, जबकि दूसरा फरार है और उसकी तलाश जारी है।
ये तो हुई दर्दनाक घटना की मेन कहानी। लेकिन सवाल ये उठता है कि उन दो मासूमों की क्या गलती थी कि हत्यारों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर उनकी जान ले ली। क्या उनके परिवार से उनका पुराना विवाद था या मामला कुछ और है? बदायूं में निर्मम हत्या के बाद आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। इस बीच एसपी अमित किशोर श्रीवास्तव ने मामले पर रिपब्लिक भारत से बातचीत कर पूरी जानकारी दी है।
आपसी रंजिश या तंत्र-मंत्र?
यूपी पुलिस में एसपी अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि जिन बच्चों की हत्या हुई है उनके पिता ने FIR दर्ज करवाई है। अभी तक कुछ साफ नहीं हो रहा कि आखिर ये हत्या किस वजह से की गई है। मां ने कहा कि उससे पैसे की मांग की गई थी। हम पता लगा रहे हैं कि कोई आपसी रंजिश तो नहीं है। जब एसपी से पूछा गया कि हत्या को तंत्र-मंत्र से भी जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने इस बारे में अधिक बात करने से मना कर दिया।
एसपी मित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कई सारी बातें जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि जिस मुख्य आरोपी साजिद का एनकाउंटर हुआ है, वो पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। जिसके जवाबी कार्यवाही में वो मारा गया। हमारे पुलिस के एक कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।
बदायूं DM मनोज कुमार ने बताया, ''हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो बच्चों की हत्या कर दी... लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
बदायूं मामले में पिता का बड़ा बयान
बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव को घर लाया गया। जब मां-बाप ने अपने बच्चों का शव देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोगों में रोष फैल गया है। इस बीच, रिपब्लिक भारत ने बच्चों के पिता से बात की जिन्होंने मांग की है कि आरोपी जावेद को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि “जावेद को गिरफ्तार किया जाए ताकि ये सामने आ सके कि आखिर इन दोनों हत्यारों का प्लान क्या था। क्या इन दोनों से बच्चों को मरवाया गया है या उन्होंने खुद अपनी वजह से इन्हें मारा है”। जबसे उनसे आपसी रंजिश को लेकर सवाल किया गया तो मृतकों के पिता ने लड़ाई की बात से इनकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Budaun Murder: आपसी रंजिश या कुछ और? पिता का बड़ा बयान, बोले- जावेद को पकड़ो, पूरे परिवार को मारने..
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 11:52 IST