Budaun Murder: आपसी रंजिश या कुछ और? पिता का बड़ा बयान, बोले- जावेद को पकड़ो, पूरे परिवार को मारने..
Budaun Double Murder: रिपब्लिक भारत ने बच्चों के पिता से बात की जिन्होंने मांग की है कि आरोपी जावेद को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
- भारत
- 2 min read
Budaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चों की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस बीच, बच्चों के पिता ने प्रशासन से गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में साजिद नाम के आरोपी की जान चली गई है। हालांकि, दूसरा आरोपी जावेद अभी भी फरार चल रहा है जिसे पुलिस ढूंढ रही है।
बदायूं मामले में पिता का बड़ा बयान
बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव को घर लाया गया। जब मां-बाप ने अपने बच्चों का शव देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और बुरी तरह रोना शुरू कर दिया। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोगों में रोष फैल गया है। इस बीच, रिपब्लिक भारत ने बच्चों के पिता से बात की जिन्होंने मांग की है कि आरोपी जावेद को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि “जावेद को गिरफ्तार किया जाए ताकि ये सामने आ सके कि आखिर इन दोनों हत्यारों का प्लान क्या था। क्या इन दोनों से बच्चों को मरवाया गया है या उन्होंने खुद अपनी वजह से इन्हें मारा है”। जबसे उनसे आपसी रंजिश को लेकर सवाल किया गया तो मृतकों के पिता ने लड़ाई की बात से इनकार कर दिया।
“पूरे परिवार को मारने आया था”
आगे पिता ने दावा किया कि “साजिद उनके पूरे परिवार को मारने के इरादे से घर में घुसा था। साजिद और जावेद दोनों हथियार लेकर आए थे। मुझे तो पता भी नहीं था। मेरे बेटे ने बताया कि उसके भाई पर चाकू से हमला किया जा रहा है। मेरी बस प्रशासन से मांग है कि आरोपी जावेद को जल्द से जल्द पकड़ा जाए”।
Advertisement
बता दें कि साजिद ने तीसरे भाई पर भी हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वह जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकला। अब जावेद की गिरफ्तारी के बाद ही मामला सुलझ सकेगा।
ये भी पढ़ेंः बदायूं बच्चों की हत्या के मामले में FIR दर्ज, मुठभेड़ में मारा गया आरोपी साजिद; दूसरा अबतक फरार