Brij Bhushan Sharan Singh: बर्थ-डे से पहले 2 युवकों ने बृजभूषण सिंह को किया घोड़ा गिफ्ट, कीमत सुनकर बोले- यार, मैं तो पागल हो जाऊंगा...
BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन से पहले एक बेहद खास घोड़ा गिफ्ट मिला है। ये घोड़ा लग्जरी कारों से भी महंगा है। इसकी कीमत जब बृजभूषण शरण सिंह को पता चली तो उन्होंने हैरानी से कहा, "यार, हम तो पागल हो जाएंगे।"
- भारत
- 2 min read
BrijBhushan Sharan Singh New Horse : हेलीकॉप्टर और लग्जरी कारों के शौकीन पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक गिफ्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्हें नए साल और जन्मदिन से पहले पंजाब से एक बेहद कीमती घोड़ा उपहार में मिला है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घोड़ा न केवल शानदार है, बल्कि देश-विदेश की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है और इसका पासपोर्ट भी है।
लग्जरी कारों से भी महंगा यह घोड़ा पंजाब से अनमोल तोहफे के रूप में भेजा गया है। खास नस्ल के इस घोड़े की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है और इसकी उम्र अभी महज 2 साल है। घोड़े की कीमत सुनकर खुद बृजभूषण शरण सिंह भी हैरान रह गए। कीमत सुनकर उन्होंने हैरानी से हंसते हुए कहा- 'यार, पागल हो जाऊंगा।' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किसने गिफ्ट किया घोड़ा?
यह अनमोल तोहफा पंजाब के तेजवीर बराड़ ने भेजा है, जिसे गुरप्रीत सिंह और दीपक लेकर पहुंचे थे। घोड़ा पंजाब से विशेष रूप से गोंडा लाया गया। जैसे ही यह उनके घर पहुंचा, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बृजभूषण ने खुद घोड़े का स्वागत किया और उसे प्यार से दुलारा। बृजभूषण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तोहफे की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नव वर्ष से पूर्व पंजाब की वीर भूमि से प्राप्त एक अनमोल उपहार के रूप में परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया।"
कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन
बृजभूषण शरण सिंह को महंगी कारों, हेलीकॉप्टर और घोड़ों का काफी शौक है। उनके घर के सामने ही एक बड़ा अस्तबल और गौशाला है, जहां वे रोजाना समय बिताते हैं। अब इस नए घोड़े ने उनके अस्तबल की शान बढ़ा दी है। यह घोड़ा अभी महज दो साल का है, लेकिन पहले ही कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है, जिसमें करीब 17 लाख रुपये के इनाम भी जीते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 21:46 IST