यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे और पूजा पाल बनाए गए उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी- LIST
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के 9 महीने पहले बीजेपी ने यूपी में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और सपा की बागी विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के 9 महीने पहले बीजेपी ने यूपी में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और सपा की बागी विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा संगठन में 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं। जबकि प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है।
इस टीम के गठन में समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट और ओबीसी पर जोर दिया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को यूपी बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया है। देवेंद्र सिंह यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक रावत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सरोज कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नीरज सिंह को बीजेपी में उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं।
ये है BJP की नई टीम
- सुरेश राणा- उपाध्यक्ष
- सत्यपाल सैनी- उपाध्यक्ष
- ब्रज बहादुर- उपाध्यक्ष
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह- उपाध्यक्ष
- मोहित बेनीवाल- उपाध्यक्ष
- देवेश कोरी- उपाध्यक्ष
- प्रियंका रावत- उपाध्यक्ष
- दुर्विजय शाक्य- उपाध्यक्ष
- रमेश सिंह- उपाध्यक्ष
- नीरज सिंह- उपाध्यक्ष
- अर्चना मिश्रा- उपाध्यक्ष
- पूजा पाल- उपाध्यक्ष
- शंकर गिरी- उपाध्यक्ष
- कामेश्वर सिंह- उपाध्यक्ष
- डॉ कृतिका अग्रवाल- उपाध्यक्ष
- सुरेश मौर्य- उपाध्यक्ष
- राजेश यादव- उपाध्यक्ष
- कृष्ण बिहारी राय- उपाध्यक्ष
- आलोक गुप्ता- उपाध्यक्ष
- रामप्रताप सिंह चौहान- महामंत्री
- गीता शाक्य- महामंत्री
- अभिजात मिश्रा- महामंत्री
- उपेंद्र रावत- महामंत्री
- संजय राय- महामंत्री
- शंकर लोधी- महामंत्री
- दिलीप पटेल- महामंत्री
- राजेश चौधरी- महामंत्री
- श्री विजय शिवहरे
- शिवम
- सहज
- अंकुर शर्मा
- अनिल यादव
- अवधेश श्रीवास्तव
- विजय राजभर
- प्रमेन्द्र जांगडा विश्वकर्मा
- किरण लोधी निषाद
पूजा पाल कौन हैं?
पूजा पाल, बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल की हत्या उनकी शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही कर दी गई थी। राजू पाल की हत्या का आरोप माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ पर लगा था। बीएसपी ने पूजा पाल को इलाहाबाद शहर की पश्चिमी सीट पर हुए उपचुनाव में अतीक अहमद के भाई अशरफ के खिलाफ मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गईं थीं।
साल 2007 के चुनावों में पूजा पाल को फिर से BSP ने टिकट दिया। 2012 में वे दोबारा उसी सीट से चुनी गईं। फरवरी 2018 में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के बाद मायावती ने उन्हें बीएसपी से निकाल दिया था। पूजा 2019 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं और 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशाम्बी जिले की चैल सीट से जीत हासिल की।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 13:16 IST