UP: सुमित का था आमना के साथ अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी कर डाली पति की हत्या; मैनपुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि बिछवान निवासी सुमित का आमना के साथ अवैध संबंध था। सुमित ने कथित रूप से कबूल किया कि दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

Follow :  
×

Share


सुमित का था आमना के साथ अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी कर डाली पति की हत्या; मैनपुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा | Image: PTI representation

मैनपुरी जिले के बिछवां इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारीदी। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद साजिद नामक इस व्यक्ति का आंशिक रूप से जला हुआ शव एक खेत में मिला था, जिसके बाद जांच में पता चला कि उसकी पत्नी आमना और उसके (आमना के) प्रेमी सुमित इस मामले में शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा, 'यह घटना 17 फरवरी को तब सामने आई जब साजिद के पिता आशिक अली ने बिछवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।'

साहा के अनुसार आशिक अली ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या बैसठवा के भोला यादव और उसके बेटे ने की है और दोनों परतापुर, भोगांव के रहने वाले हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि साजिद की मौत के बाद उसके शव को आग लगा दी गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में साजिद और उसकी पत्नी आमना के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया जिसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि बिछवान निवासी सुमित का आमना के साथ अवैध संबंध था। सुमित ने कथित रूप से कबूल किया कि दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी तथा 16 फरवरी की रात को आमना ने चुपके से अपने पति के खाने और चाय में नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे वह बेहोश हो गया। एसपी के मुताबिक जब साजिद बेहोश हो गया, तो सुमित ने लोहे के रिंच से उसके सिर पर वार किया। फिर दोनों ने शव को पास के खेत में ले जाकर आग लगा दी और सबूत मिटाने के लिए उस पर पेट्रोल छिड़क दिया।


हत्या में उपयोग किया गया औजार पुलिस ने बरामद किया

पुलिस ने सुमित के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान सुमित ने अपना अपराध कबूल किया और इसके पीछे का मकसद बताया, जो आमना के साथ उसके संबंध और भोला यादव के साथ चल रहे कानूनी विवाद से जुड़ा था। आमना ने 2022 में यादव और उनके बेटों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपों को झूठा मानते हुए मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दाखिल कर दी थी।


आमना ने बताया क्यों की पति की हत्या

इस नतीजे से असंतुष्ट आमना ने अपने पति के जरिए अदालत में विरोध याचिका दायर की थी। मामला अब भी विचाराधीन था, जिसकी अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2025 को होनी थी। एसपी ने कहा, 'आमना अपने पति से नाखुश थी, क्योंकि उसका मानना था कि वह अदालत में विरोध याचिका को आगे बढ़ाने में अनिच्छुक था।' उन्होंने कहा कि माना जाता है कि इस मुद्दे को लेकर आमना तनाव में आ गयी और इसी तनाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।


यह भी पढ़ेंः UP: मैनपुरी में महिला को अगवा कर दबंग भोला यादव ने 4 महीने तक किया गैंगरेप, केस वापस न लेने पर पति को डीजल डाल जिंदा जलाया

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 23:15 IST