UP: मैनपुरी में महिला को अगवा कर दबंग भोला यादव ने 4 महीने तक किया गैंगरेप, केस वापस न लेने पर पति को डीजल डाल जिंदा जलाया

पीड़ित शख्स का शरीर इतनी बुरी तरह जल गया था कि उसका सिर्फ पैर ही पहचान में आ रहा था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
imaginative-pic-mainpuri-ai
मैनपुरी में महिला को अगवा कर दबंग भोला यादव ने 4 महीने तक किया गैंगरेप, केस वापस न लेने पर पति को डीजल डाल जिंदा जलाया | Image: Meta AI

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज खबर आई है। मैनपुरी जिले में एक दबंग पूर्व प्रधान भोला यादव ने एक महिला को 4 महीनों तक अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब पत्नी के अपहरण को लेकर उसके पति ने एफआईआर दर्ज करवाई तो उसके पति को मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया और जब वो नहीं माना तो दंबगों ने उसकी निर्मम पिटाई की और उसके ऊपर डीजल डालकर उसे जिंदा ही जला दिया। पीड़ित शख्स का शरीर इतनी बुरी तरह जल गया था कि उसका सिर्फ पैर ही पहचान में आ रहा था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। चूंकि पीड़ित और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से है इस वजह से गांव में स्थिति बिगड़ने न पाए इस वजह से पुलिस बलों की तैनाती की गई है।


मैनपुरी जिले के कस्वा बिछवां के रहने वाले 40 वर्षीय साजिद का शव खेतों में अधजली अवस्था में बरामद हुआ था। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस इस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हत्याकांड में मरने वाले शख्स साजिद के परिजनों का आरोप है कि साजिद की ससुराल थाना भोगांव के प्रतापपुर ग्राम में है जहां उसकी पत्नी एक साल पहले होली के मौके पर गई थी। इस दौरान वहां के दबंग पूर्व प्रधान भोला यादव ने घरेलू संबंधों के चलते उसे अपने घर के एक कार्यक्रम में मटन बनाने के लिए बुला लिया। इसके बाद उसकी पत्नी गायब हो गई और वो लौटकर अगले 4 महीनों तक नहीं आई। जब मृतक साजिद ने अपनी पत्नी की तलाश के लिए एफआईआर दर्ज करवाई।

मृतक की पत्नी को बंधक बना 4 महीने तक किया गैंगरेप

मैनपुरी जिले दबंग पूर्व प्रधान भोला यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मृतक साजिद की पत्नी का अपहरण कर लिया था। जब वो मटन बनाने के लिए आरोपियों के घर गई तो वापस नहीं आई थी। आरोपियों ने 4 महीनों तक अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मृतक की पत्नी से दरिंदगी की। 4 महीने के बाद जब साजिद ने काफी प्रयास कर लिए तब जाकर भोला यादव ने उसकी पत्नी को छोड़ा था। भोला यादव के खिलाफ साजिद ने अपहरण और गैंगरेप का मामला भोगांव थाने में दर्ज करवा दिया था। इसके बाद भोला यादव लगातार उसके परिवार को धमकियां दे रहा था। भोला ने साजिद के साले को भी जान से मारने की धमकी दी थी।  

FIR दर्ज होने के बाद मिली थी साजिद की पत्नी

दरअसल अब से लगभग एक साल पहले साजिद की पत्नी के गायब होने के बाद साजिद और उसके परिवार वालों ने मिलकर भोला यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहा लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जब पूरे परिवार ने पत्नी की तलाश में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया तब जाकर इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। इस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही साजिद की पत्नी की बरामदगी भी हुई।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः UP: मैनपुरी में किशोरी पर मुस्लिम युवक ने धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, CM से लगाई गुहार तो...

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड