अपडेटेड 25 February 2026 at 17:30 IST
ऐसा हादसा नहीं देखा! बरेली में इनोवा गाड़ी ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, अगली कार में घुसी, घटना कैमरे में कैद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, इनोवा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी दी, पूरी घटना डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। जानें गलती किसकी है?
UP Road Accident: सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें इनोवा गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पूरा हादसा आगे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि इनोवा तेज रफ्तार में बाइक के पीछे से आती है और अचानक टक्कर मार देती है। जिससे बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ते हैं।
हादसे के बाद इनोवा रुकी और बाइक सवारों का हाल जाना और बाइक की तरफ आगे आए। कुल मिलाकर बाइक सवार सड़क पर गिरे लेकिन बाल-बाल बच गए। यह घटना बरेली के आसपास हाईवे पर हुई बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स ने लिखा है कि, 'बरेली, UP के पास हरियाणा नंबर की टोयोटा इनोवा ने एक बाइक को टक्कर मार दी, आगे चल रही कार के डैशकैम में क्रैश कैद हो गया। गलती किसकी है?'
गलती किसकी? उठे सवाल
कुछ लोग इसे इनोवा गाड़ी की गलती बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे बाइक वाले का 'खतरनाक ओवरटेक' बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि इनोवा ड्राइवर ने लापरवाही बरती, जबकि कुछ का मानना है कि बाइक सवार ने अचानक लेन बदला। लेकिन गलती किसकी? इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम?
ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, ओवरटेक करते वक्त पीछे से आने वाले वाहन को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर की स्पीड ज्यादा थी, तो जिम्मेदारी उसकी बनती है। वहीं, अगर बाइक सवार ने बिना इंडिकेटर के लेन बदला, तो दोनों तरफ लापरवाही हो सकती है।
फिलहाल वीडियो को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया इसलिए बाइक सवार की हालत के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी की जरूर बाइक सवारों को चोटें आई होंगी। इस तरह के वीडियो सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर सोचने पर मजबूर करते हैं। क्योंकि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत बताता है। तेज रफ्तार, लापरवाही भरा ओवरटेक और डैशकैम की कमी कई हादसों का कारण बनती है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 17:30 IST