अपडेटेड 7 August 2024 at 09:38 IST
UP: बरेली के साइको किलर, कर चुके हैं 10 महिलाओं की हत्या; पुलिस ने जारी किए स्केच
बरेली में काफी समय से सक्रिय 'साइको किलर' से खासकर महिलाओं में डर का माहौल है। वो इसलिए कि इन 'साइको किलर' के निशाने पर सिर्फ महिलाएं हैं।
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जैसे पैटर्न पर 10 महिलाओं की मर्डर मिस्ट्री में पुलिस के हाथ खाली हैं। कई महीने बीतने के बावजूद पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों के स्केच जारी करते हुए ये दर्शाने की कोशिश जरूर की है कि उसकी तफ्तीश अभी जारी है। जिनको 'साइको किलर' माना जा रहा है, बुधवार को पुलिस ने उन 3 संदिग्ध युवकों के स्केच जारी किए हैं।
कई बार एक जैसे अपराधों में एकाएक वृद्धि होती है, जो अक्सर किसी सक्रिय सीरियल किलर की मौजूदगी का संकेत देती है। सीरियल किलर लगातार एक ही तरीके से वारदातों को अंजाम देता है। एक के बाद एक कई हत्याएं सामने आती रहती हैं। सभी हत्याओं को अंजाम देने का तरीका एक जैसा ही होता है। जब भी किसी जगह कोई सक्रिय सीरियल किलर होता है, तो स्थानीय निवासियों के मन में दहशत पैदा हो जाती है। पिछले एक साल से बरेली में भी ऐसे ही सक्रिय सीरियल किलर का खौफ है।
बरेली की महिलाओं में डर का माहौल
बरेली में काफी समय से सक्रिय 'साइको किलर' से खासकर महिलाओं में डर का माहौल है। वो इसलिए कि इन 'साइको किलर' के निशाने पर सिर्फ महिलाएं हैं। 10 महिलाओं की हत्या में जिस एक जैसा पैटर्न इस्तेमाल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर पहले महिलाओं का अपहरण हुआ और फिर साड़ी से गला घोंटकर मर्डर कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि इन महिलाओं की हत्या बरेली के शाही शीशगढ़, फतेहगंज और पश्चिमी थाना क्षेत्र में ही हुईं। बताया जाता है कि आखिरी हत्या शीशगढ़ इलाके में अनीता देवी नाम की महिला की हुई थी।
लगातार बढ़ती महिलाओं की हत्या की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन जागा था। 7 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। लोगों को जागरुक करने और महिलाओं के अकेले बाहर ना निकलने की सूचना दे दी गई थीं, लेकिन सही मायनों में इन घटनाओं ने पुलिस की सर्तकता पर ही सवाल उठाए थे। खैर, पुलिस के लिए आज भी से मामले सिरदर्द बने हुए हैं। पुलिस इन हत्याकांड में कातिलों तक पहुंच नहीं पाई है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 09:38 IST