सपा MLA अभय सिंह ने अखिलेश को दिखाए तेवर- 'अंतरात्‍मा में झांकें'... अयोध्या में CM योगी से मुलाकात

UP News: बागी विधायक अभय सिंह ने अपने बयान में कहा कि डीएनए की मांग करने वाले अंतरात्मा को झांकें। बिना नाम लिए उन्होंने सपा प्रमुख को महिला विरोधी बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party MLA Abhay Singh
Samajwadi Party MLA Abhay Singh | Image: Facebook

SP MLA Abhay Singh: समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के बगावती तेवर बरकरार हैं। विधायक अभय सिंह अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी नसीहत दे रहे हैं। अयोध्या मामले को लेकर उन्होंने कहा है कि DNA की मांग करने वाले अपनी अंतरात्मा को झांकें। बागी सपा विधायक अभय सिंह ने अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या गए और उन्होंने यहां रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार देर रात तक जायजा लिया। उन्होंने साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण भी किया। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी पर हो रहे काम को भी देखा। उसके पहले सीएम योगी की अयोध्या में एक बैठक के दौरान सपा विधायक अभय सिंह भी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, अभय सिंह ने सीएम योगी के सामने अयोध्या की समस्याओं को लेकर चर्चा की थी। हालांकि जब उनके सवाल पूछे गए तो वो सपा प्रमुख को खरी खोटी सुनाने लगे थे।

सपा प्रमुख को बताया महिला विरोधी

बागी विधायक अभय सिंह ने अपने बयान में कहा कि डीएनए की मांग करने वाले अंतरात्मा को झांकें। बिना नाम लिए उन्होंने सपा प्रमुख को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि ये देश महिलाओं का सम्मान करता है। यहां महिला के रूप में मां दुर्गा पूजी जाती है। अभय सिंह का ये बयान अयोध्या रेप कांड में आरोपी मोईद खान का बचाव करने वाले सपा नेताओं को जवाब के रूप में आया। अखिलेश यादव ने इस मामले में डीएनए जांच की बात कही थी।

अभय सिंह ने अखिलेश को दिया था बड़ा झटका

इसको भी समझना होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अभय सिंह की हालिया दिनों में हुई ये दूसरी बैठक है। पिछले दिनों अभय सिंह मुख्यमंत्री आवास पर जाकर योगी आदित्यनाथ से मिले थे और यहां दोनों की काफी देर तक बातचीत हुई थी। काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं कि विधायक अभय सिंह पाला बदलकर कभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ आ सकते हैं। अभय सिंह सपा के इन बागी विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग कर डाली थी। इससे सपा उम्मीदवार आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या सपा अपराधियों का नार्को टेस्ट करती है? पूनावाला का अखिलेश से सवाल

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड