'कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा, जो सपना देख रहे हैं...', बंगाल चुनाव से पहले CM योगी ने ऐसा क्यों कहा?

बाबरी मस्जिद को लेकर सीएम योगी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो।

 
Follow :
UP CM Yogi Adityanath | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा। कयामत तक बाबरी नहीं पाएगी। इसे बनाने का जो लोग सपना देख रहे हैं, उनको हम भी बता देन चाहते हैं कि अब कयामत के दिन कभी नहीं आने वाला है।

बाराबंकी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होने वाली है। इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं है।'

अब कयामत का दिन कभी नहीं आएगा-CM योगी

सीएम ने आगे कहा, 'जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।'

हुमायूं कबीर ने किया है बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का ऐलान

बता दें कि बीते दिनों TMC से सस्पेंड MLA हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण की बात कही थी। उनके बयान पर बंगाल ही नहीं पूरे देश की सियासत में नया बवाल शुरू हो गया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मगर हुमायूं कबीर आज भी अपने बयान पर कायम है। 9 फरवरी को दिए अपने ताजा बयान से उन्होंने एक बार फिर इस मुद्दे को उठा दिया।  हुमायूं कबीर ने कहा था कि यह अयोध्या नहीं मुर्शिदाबाद है और 11 फरवरी को सुबह 10 बजे 1,200 लोगों द्वारा कुरान पढ़ने के साथ ही बाबरी मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

बंगाल चुनाव से पहले CM योगी के बयान से गरमाई सियासत

अब सीएम योगी ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में हुमायूं कबीर पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा दिया है कि जो लोग बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं वो कयामत के दिन तक पूरी नहीं होने वाली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि कल,11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की औपचारिक निर्माण कार्य शुरू होता है या नहीं, जिसका ऐलान हुमायूं कबीर ने किया है। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहना होगा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 19:27 IST