अपडेटेड 16 August 2024 at 12:56 IST

कहां गया अखिलेश का PDA? आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव के सामने मुस्लिम विधायक को बोलने से रोका गया

नफीस अहमद ने आरोप लगाए कि मुसलमान हूं इसलिए बोलने नहीं दिया जा रहा है। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी का संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम था, जिसमें नफीस शामिल हुए थे।

Follow :  
×

Share


Samajwadi Party MLA Nafees Ahmad , Dharmendra Yadav | Image: facebook

SP MLA Nafees Ahmad: अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यकों का राग अलापती है। लोकसभा चुनाव में बकायदा अखिलेश यादव ने जिस PDA के दम पर चुनाव लड़ा था, उसमें अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी थी। हालांकि अब अखिलेश यादव की पार्टी भले PDA का रट्टा मार रही है, लेकिन एक अल्पसंख्यक विधायक के साथ हुए गलत सुलूक ने समाजवादी पार्टी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

आजमगढ़ के नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी का संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें धर्मेंद्र यादव की भी मौजूदगी रही। लालगंज से सपा सांसद दरोगा सरोज भी शामिल थे। हालांकि सांसद साहब की मौजूदगी में कथित तौर पर यगां एक अल्पसंख्यक विधायक को ही बोलने से रोक दिया गया। आरोप हैं कि सपा विधायक नफीस अहमद माइक से अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया, जिससे समाजवादी पार्टी की सभा में हंगामा हो गया। बाद में मंच पर मान-मनौवल और हाथापाई तक की नौबत आ चुकी थी।

मुसलमान हूं इसलिए बोलने नहीं दिया- नफीस अहमद

नफीस अहमद ने आरोप लगाए कि मुसलमान हूं इसलिए बोलने नहीं दिया जा रहा है। नफीस के साथ हुए बर्ताव के बाद उनके गुस्से वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें विधायक को कहते सुना गया, 'आप मेरे भाई, एक मुसलमान नहीं बोलेगा यहां पर? एक अल्पसंख्यक नहीं बोलेगा? इतना उसके पेट में दर्द होगा। मुसलमान नहीं बोल सकता है। ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है।'

धर्मेंद्र यादव के सामने ही भड़के नफीस अहमद

बताया जाता है कि पूरा कार्यक्रम पहले से तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा था। पूरे हॉल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम था। सपा के नेता बारी-बारी से मंच से भाषण दे रहे थे। इसी क्रम में गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद बोलने के लिए खड़े हुए थे। दावा है कि मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के एक स्थानीय नेता ने नफीस अहमद को बोलने से रोक दिया। हालांकि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में सपा विधायक नफीस अहमद के साथ ऐसा होगा, शायद उन्होंने खुद इसकी कल्पना नहीं की होगी। हालांकि अपने साथ हुए बर्ताव से नफीस अहमद भड़क गए और उन्होंने धर्मेंद्र यादव के सामने ही अपना गुस्सा बाहर निकाल दिया। उन्होंने मंच से एक मुस्लिम नेता को बोलने से रोकना का आरोप लगाया। बहरहाल, सपा में विधायक के साथ हुई ऐसी हरकत ने समाजवादी पार्टी को आरोपों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, बोले- अब बढ़िया लग रहा है

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 12:56 IST