अपडेटेड 17 June 2025 at 01:31 IST

हिंदू परिवार, हमारा घर बिकाऊ है... गांव में पूजा-पाठ और शादी करना मुश्किल, 40 परिवारों ने किया पलायन का फैसला

ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे वर्ग के युवक महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। शादी में जबरन घुसकर वीडियो बनाते हैं और जिला प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता।

Follow :  
×

Share


Azamgarh News : आजमगढ़ में हिंदू समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहे है। दो वर्गों में तनाव के बीच ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। आरोप है कि हिंदू समुदाय गांव में अल्पसंख्यक हैं और आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है। यहां तक की शादियों में बजा बजाने के लिए भी मना किया जाता है।

ये पूरा मामला आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र का बम्हौर गांव का है। ये वो ही गांव है जिसका नाम T-सीरीज म्यूजिक कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या में आया था। गुलशन कुमार की हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार मेड इन बम्हौर थे। माफिया डॉन अबू सलेम के आजमगढ़ के होने के कारण यहां के कई लोगों का संबंध माफिया से होने की बात भी सामने आई थी। अब लंबे समय बार फिर से बम्हौर चर्चा में हैं। 

ये मकान बिकाऊ है...

अब बम्हौर में रहने वाले हिंदू समुदाए के परिवारों ने दूसरे वर्ग से परेशान होकर, अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर उन्हें आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। आए दिन होते झगड़ों की वजह से वे पलायन करने को मजबूर हैं। इस गांव में एक वर्ग के करीब 40 परिवार रहते हैं, जो अब अपने घर बेचकर दूसरी जगह जाने की तैयारी में हैं।

महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी

जानकारी के मुताबिक 3 जून को बम्हौर गांव में एक हिंदू परिवार के बारात आई थी। इस दौरान दो वर्गों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे वर्ग के युवकों ने शादी में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के डांस का वीडियो बनाया और छेड़खानी की। जब हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया, तो मारपीट शुरू हो गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। विवाद थाने पहुंचा तो पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

पूजा-पाठ और शादी करना मुश्किल

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। पूजा-पाठ और शादी-ब्याह जैसे मौकों पर दूसरे वर्ग के लोग परेशान करते हैं। यहां तक की शादी जैसे खुशी के मौकों पर भी बाजा बजाने नहीं दिया जाता है। लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पास घर बेचकर जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। 3 जून की घटना के बाद हुई गिरफ्तारियों के बावजूद गांव में तनाव बरकरार है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें आए दिन धमकियां मिलती हैं, जिससे वे डरे हुए हैं। वहीं इस मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में मौजूद है और गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। गांव में पूरी तरह से शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम है। 

ये भी पढ़ें: Model Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल का ब्रॉयफ्रेंड ही निकला कातिल! पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद किए सनसनीखेज खुलासे

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 June 2025 at 01:31 IST