Model Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल का बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल! पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद किए सनसनीखेज खुलासे

Haryana Crime : मॉडल शीतल को बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। शीतल का शव खांडा गांव के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Panipat model Sheetal Simmi Chaudhary Murder boyfriend arrested
हरियाणवी मॉडल शीतल का ब्रॉयफ्रेंड ही निकला कातिल! | Image: Instagram

Model Murder Mystery : हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शीतल के ब्रॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया है। 14 मई को शीतल अपने घर से शूटिंग के लिए निकली थी। दो दिन बाद उसकी लाश नहर के पास मिली। शीतल की बेरहमी के साथ हत्या की थी।

शीतल के परिजनों ने इसराना निवासी सुनील के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणवी मॉडल को चाकू मारने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को नहर में गिराने का ड्रामा किया था। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

ब्‍वॉयफ्रेंड ने की मारपीट

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील अस्पताल में भर्ती हो गया था। शीतल पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। शीतल शूटिंग के लिए गई थी, जहां उसके ब्‍वॉयफ्रेंड उसके साथ मारपीट की। इस बारे में शीतल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था। शीतल ने फोन पर अपनी बहन से कुछ देर में घर आने की बात कही थी, लेकिन वो घर नहीं लौटी। 

बहन को किया था VIDEO कॉल

शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर उसके ब्‍वॉयफ्रेंड पर पिटाई करने के आरोप लगाने के साथ ही उसके गले पर भी चोट मारने की ही बात कही थी। जिसके बाद उसका अपनी बहन से संपर्क टूट गया था। नेहा ने शीतल की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद रविवार की रात शीतल का शव नहर में मिला था। उसके गले पर गहरे कट के निशाने थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: आगे-आगे सोनम, पीछे राजा रघुवंशी और उसके पीछे 3 कीलर? सामने आया शिलांग में चढ़ाई का आखिरी VIDEO, किसने किया रिकॉर्ड?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड