Ayodhya Ram Mandir Online Pass: अयोध्‍या जा रहे है तो झटपट बनवा लें PASS, आराम से होंगे रामलला के दर्शन,जानिए पूरा प्रोसेस

Ayodhya Ram Mandir Online Pass: अगर आप अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन लाइन में नहीं लगना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में ऑनलाइन माध्यम से पास बनवाने के बारे में डिटेल में बताएंगे।

Follow :  
×

Share


Ayodhya Ram Mandir Online Pass | Image: ANI

Ayodhya Ram Mandir Online Pass:  भगवान श्री राम की पावन नगरी, अब पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। हर कोई अपने आराध्य 'रामलला' की एक झलक पाने को आतुर है। लेकिन, भारी भीड़ के बीच दर्शन करना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप भी अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो लंबी लाइनों से बचने और सुकून से दर्शन करने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप ऑनलाइन पास बनवा लें। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे झठपट पास कैसे बनवा सकते हैं।

अयोध्या राम मंदिर का पास बनाने की पूरी जानकारी 

  • सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाएं।
  • 'Reserve Your Pass' पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको आरती या दर्शन के लिए पास बुकिंग का विकल्प दिखेगा।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • जिस दिन आप अयोध्या पहुंच रहे हैं, उस तारीख और उपलब्ध समय (Slot) का चयन करें।
  • अपना नाम, उम्र, आधार कार्ड नंबर और फोटो पहचान पत्र की जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद सबमिट करें। आपका पास जेनरेट हो जाएगा।
  • आप ये पास अयोध्या जाने से पहले ही बनवा सकते हैं और 15 दिन तक का पास बनवाया जा सकता है। आप तत्काल पास भी बनवा सकते हैं। 
  • तत्काल आरती की बुकिंग 12 घंटे पहले ही करवाई जा सकती है। इसमें आपको कितने लोगों के पास चाहिए। उसकी डिटेल भरनी होती है।

दर्शन और आरती का समय

मंगला आरती - सुबह 4:00 बजे 
शृंगार आरती-सुबह 6:15 बजे।
भोग आरती-  दोपहर 12:00 बजे।
संध्या आरती- शाम 7:30 बजे।
विशेष टिप- आरती पास सीमित होते हैं, इसलिए कम से कम 15-20 दिन पहले बुकिंग करने की कोशिश करें।

मंदिर जाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

मंदिर परिसर में प्रवेश के समय वही ओरिजिनल पहचान पत्र साथ रखें, जिसे आपने ऑनलाइन पास बनाते समय इस्तेमाल किया था।
अपने आवंटित समय से कम से कम 30 मिनट पहले एंट्री गेट पर पहुंचें।
मंदिर के मुख्य क्षेत्र में मोबाइल, कैमरा या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना वर्जित है। इन्हें आप वहां बने लॉकर में जमा कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि रामलला के दर्शन के लिए पास पूरी तरह नि:शुल्क है।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज मिथुन, कर्क और धनु सहित इन 5 राशियों को मिलेंगे मनचाहा परिणाम, आय में होगी वृद्धि; पढ़ें दैनिक राशिफल 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 08:01 IST