Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज मिथुन, कर्क और धनु सहित इन 5 राशियों को मिलेंगे मनचाहा परिणाम, आय में होगी वृद्धि; पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज शनिवार का दिन है और शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है। ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल संकेत दे रही है कि आज निवेश, करियर और व्यक्तिगत संबंधों के लिहाज से दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से मिथुन, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे।
मेष राशि
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन सावधानी से चलाएं।
वृषभ राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
Advertisement
कर्क राशि
मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
Advertisement
कन्या राशि
आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से थोड़ा मतभेद हो सकता है, धैर्य से काम लें।
तुला राशि
करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन अंततः परिणाम सुखद होंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप भाग्यशाली रहेंगे। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
छात्रों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। आलस्य का त्याग करें, तभी सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगे।
कुंभ राशि
आज घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की प्रबल संभावना है। शाम तक आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।