चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर; अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा फैसला

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा दोनों का इस्तीफा मंजूर हो गया है।

 
Follow :
Champat Rai | Image: Republic

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा दोनों का इस्तीफा मंजूर हो गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया।

आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस अहम बैठक में कुल 14 सदस्यों में से 9 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के नामित सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले सदस्यों में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन, दिनेन्द्र दास, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी महाराज और स्वामी विश्व प्रपन्न तीर्थ जी महाराज मौजूद रहे।

दूसरी तरफ, कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बैठक से जुड़े, जबकि ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अरविंद मिश्रा इस बैठक में गैर मौजूद रहे।

बैठक में क्या-क्या हुआ?

  1. कृष्ण मोहन ने बैठक में बताया कि शुरुआती जांच में जब अनियमितता पाई गई तब FIR दर्ज करवाई गई।
  2. ट्रस्ट की बैठक में शामिल साधु संतों की तरफ से कहा गया कि इस कांड की वजह से बहुत ज्यादा आस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।
  3. ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी ने कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है, जिससे राम भक्तों की आस्था पर ठेस पहुंची है। कुछ जगहों पर खामियां थी जिन्हें उस वक्त ध्यान नहीं दिया गया।
  4. स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। जब लोग आस्था से जुड़ते हैं तो छोटी छोटी बातों का ख्याल रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा? बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 17:24 IST