Ayodhya: अयोध्या में भक्तों की भीड़ के टूट रहे रिकॉर्ड, 4 दिनों में 65 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
मौनी अमावस्या पर अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके चलते रात में ही अयोध्या की सड़कें भक्तों से एकदम फुल हो गईं।
- भारत
- 3 min read
Ayodhya Ram Mandir: प्रयागराज महाकुंभ में तो भक्तों को जनसैलाब उमड़ा ही है। इसके साथ ही अयोध्या और काशी में भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही हैं। महाकुंभ में आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए भक्त राम मंदिर पहुंचने लगे, जिसके चलते रात में ही अयोध्या नगरी फुल हो गई।
मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दिन प्रयागराज पहुंचकर साढ़े सात करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। संगम में अमृत स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंच गए। जानकारों के मुताबिक 96 घंटे में करीब 65 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु
मौनी अमावस्या पर अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके चलते रात में ही अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं से एकदम फुल हो गईं। श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर स्नान किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन भी किए। मंदिरों में दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
4 दिन में अयोध्या पहुंचे 65 लाख श्रद्धालु
मौनी अमावस्या पर पहले ही बड़ी संख्या में भक्तों में आने की आशंका थीं। इसके चलते पहले ही लगातार 18 घंटे रामलला के दर्शन कराने का फैसला लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या के सड़कों पर जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भीड़ दिखीं। बताया जा रहा है कि पिछले 4 दिनों में करीब 65 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।
दरअसल, अयोध्या राम मंदिर से प्रयागराज संगम की दूरी करीब 182 किलोमीटर है। दूर-दराज से कुंभ स्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन भी करना चाहते हैं। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
भक्तों की बढ़ती कतार को देखते हुए राम मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अयोध्या पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और जगह-जगह यातायात पुलिस मौजूद है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं, CM योगी खुद अयोध्या में व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
चंपत राय की अपील
बता दें कि भक्तों की भारी भीड़ को देखकर हुए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को श्रद्धालुओं से न आने की अपील की है। चंपत राय ने बीते दिनों अपील करते हुए कहा, "हम आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं से निवेदन करते हैं कि वह 15-20 दिनों बाद अयोध्या आने की योजना बनाएं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को अभी दर्शन करने में आसानी हो।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 30 January 2025 at 20:06 IST