Mahakumbh: 'षड्यंत्र चल रहा है, कुछ लोग महाकुंभ को बिगाड़ना चाहते हैं', भगदड़ को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का इशारा किधर?

Mahakumbh: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ आयोजन की सराहना की, साथ ही भगदड़ की घटना में साजिश की भी आशंका जताई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri
Dhirendra Shastri | Image: Republic

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया है। दिव्य और भव्य कुंभ को लेकर साधु संतों और आमजनों में खासा उत्साह है। बीते दिन मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में हुई 30 लोगों की मौत ने व्यवस्था पर कुछ प्रश्न जरूर खड़े किए हैं। लेकिन दूसरी तरफ बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ आयोजन की सराहना की, साथ ही भगदड़ की घटना में साजिश की भी आशंका जताई।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि भव्य दिव्य आयोजन हुआ है, उन्होंने कहा कि शव और शिव पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। ज्यूडिशियल इंक्वायरी के सवाल पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि मैं पहले से आशंका जताते आया हूं कि यहां पर षड्यंत्र चल रहा है, कुछ लोग लगे हैं जो दिव्य भव्य कुंभ के आयोजन को बिगाड़ना चाहते हैं, ऐसी शक्तियां काम कर रही है, मैंने कई बार इस पर सवाल किया है। अब धीरेंद्र शास्त्री किसकी ओर इशारा कर रहे हैं ये तो जांट एजेंसियां ही पता लगाएंगी। 

महाकुंभ में सभी VVIP पास रद्द

महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। 4 फरवरी तक मेला परिसर में कोई भी गाड़ियां नहीं चलेगी। प्रयागराज शहर में भी दूसरे जिले से आने वाले सभी 4 पहिया गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है। तमाम रास्‍तों को वन-वे कर दिया गया है। एक रास्ते से श्रद्धालुओं की एंट्री होगी तो दूसरी रास्ते से उन्हें बाहर भेजा जाएगा। शहर के अंदर और मेला क्षेत्र में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम के वाहन चलेंगे।

Advertisement

घटना की न्यायिक जांच के आदेश

बता दें कि महाकुंभ भगदड़ पर DIG वैभव कृष्ण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी किए। 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। इसके बाद सीएम योगी ने भी इस पर बयान दिया। हादसे पर बोलते हुए CM योगी भावुक होने लगे और उनका गला भर आया। उन्होंने इस दौरान हादसे की जांच कराने और मृतकों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि घटना हमारे लिए सबक हैं। आने वाले जो स्नान होंगे, उनको लेकर समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जब कुंभ के मेले में मिला बिछड़ा पति तो भौचक्का रह गई पत्नी, पूरी कहानी
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड