अपडेटेड 23 July 2025 at 17:51 IST

UP: बहन ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, 3 दिन पहले दिया बेटे को जन्‍म; महाशिवर‍ात्रि से ठीक पहले भाई ने जीजा को मारी गोली

यूपी के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब एक युवक की उसी के साले ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की।

Follow :  
×

Share


UP: बहन ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, 3 दिन पहले दिया बेटे को जन्‍म; महाशिवर‍ात्रि से ठीक पहले भाई ने जीजा को मारी गोली | Image: Pixabay

यूपी के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब एक युवक की उसी के साले ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की। घटना सावन के महाशिवरात्रि से ठी‍क पहले हुई। चार साल पहले पीडि़त ने आरोपी की बहन से प्रेम विवाह किया था। पीडि़त की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान 30 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। 

देवेंद्र पेशे से बाइक मिस्‍त्री है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद देवेंद्र घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। गांव के पास सड़क पर पहुंचते ही तुर्कीपुर गांव निवासी दीपक वहां आया और देवेंद्र को निशाना बनाकर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने के बाद देवेंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

पहली गोली मिस, दूसरी लगे कंधे पर और फरार हो गया दीपक

दीपक ने पहली गोली मारी जो मिस हो गई। दीपक को फायरिंग करते देख देवेंद्र भागने लगा तबतक उसने पीछे से एक और फायर झोंक दिया। ये गोली दीपक के कंधे पर लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख दीपक वहां से भाग निकला।

बहन के लव मैरिज से नाराज था परिवार

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र ने करीब चार साल पहले दीपक की बहन काजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। यह शादी काजल ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। इस बात को लेकर दीपक और उसका परिवार नाराज था और तभी से देवेंद्र से रंजिश पाल रखी थी। घटना के बाद पत्नी काजल का भी बयान सामने आया है। उसने बताया कि ‘मैंने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी, अब हमारे दो बच्चे हैं। मैं चार साल से मायके नहीं गई, लेकिन आज मेरे ही भाई ने मेरे पति को गोली मार दी।’

तीन दिन पहले ही बहन ने दूसरे बच्‍चे को दिया था जन्‍म

पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले ही उसे एक बेटा हुआ है। सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक इस दंपत्ति को बेटा होने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन काजल के मायके वाले ईष्या से जल रहे थे। इसी के चलते देवेंद्र को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर फफूंद थाने ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- लंदन से मुंबई फ्लाइट में साथ आए, पायलट ने एयर होस्‍टेस को घर बुलाया फिर जबरदस्‍ती बनाए शारीरिक संबंध; रेप का केस दर्ज होने के बाद हुआ फरार

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 17:51 IST