UP: साजिद अली ने हिंदू लड़की को प्‍यार में फंसाया, शारीरिक संबंध का VIDEO बना नमाज पढ़ने को किया मजबूर, मना करने पर...

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां साजिद अली ने हिंदू युक्ति को प्रेम जाल में फंसाया।

Follow :  
×

Share


love jihad | Image: PTI

UP News: अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां साजिद अली ने हिंदू युक्ति को प्रेम जाल में फंसाया फिर शारीरिक संबंध के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वो ब्‍लैकमेल का गंदा खेल खेलने लगा। साजिद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। वो उसे रोज नमाज पढ़ने के लिए कहता। जब युवती ने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर डिडौली थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला

साजिद अली और पीडि़त युवती एक ही ब्‍यूटी पार्लर में काम करते थे। इस दौरान साजिद ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्‍कर्म किया। साजिद ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। इतना ही नहीं आरोपी साजिद अली ने अश्लील वीडियो दिखा धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा। जब युवती ने नमाज पढ़ने से मना कर दिया तो आरोपी साजिद अली अपने भाई नासिर अली, अख्तर अली के साथ मिलकर पीटा।

पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत जब पुलिस से की तो पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की तहसील पर आरोपी साजिद अली और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी साजिद अली को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- America: सेना के हेलीकॉप्‍टर से टकराया प्‍लेन, सभी 67 लोगों की मौत; टक्कर के बाद तीन टुकड़ों में नदी में गिरा था विमान

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 January 2025 at 21:11 IST