'दामाद संग फरार सास' वाली स्टोरी का The End, थाने में दोनों ने किया सरेंडर; खोला परत दर परत राज, बोली- मैं उसी के साथ…
Aligarh Saas-Damad News: अलीगढ़ से फरार सास और दामाद ने थाने में सरेंडर कर दिया है और इस दौरान कई चौंकाने वाली बातों से पर्दा उठा दिया है।
- भारत
- 3 min read
Aligarh Saas-Damad News: अलीगढ़ से बीते दिनों सास और दामाद की एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सामने आई थी जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अनीता देवी नाम की एक महिला अपनी बेटी की शादी से एक हफ्ते पहले ही उसके होने वाले पति के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब सास और दामाद की जोड़ी ने अचानक ही थाने में सरेंडर कर सबको चौंका दिया है।
ये अजीबोगरीब मामला अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से सामने आया था जिसमें सास अपने होने वाले दामाद को ही दिल दे बैठी और उसके साथ फरार हो गई। ये जोड़ी अपने साथ घर में रखा सारा कैश और जेवर भी ले गई थी। तबसे ही पुलिस फरार सास और दामाद को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में तलाश कर रही थी लेकिन उन्हें कहीं भी कामयाबी नहीं मिल रही थी।
अलीगढ़ के सास-दामाद की स्टोरी का हुआ द एंड
जहां पुलिस लगभग 10 दिनों से अनीता देवी और राहुल का पता लगाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी, वहीं ये जोड़ी अपने आप ही बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक थाना दादों पहुंच गई। उन दोनों ने पुलिस को सारी जानकारी दी। तब इस सास और दामाद की जोड़ी ने जो सच बताया, उसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए।
दरअसल, उस महिला ने पुलिस से पूछताछ में दावा किया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसने खुलासा किया कि बेटी का रिश्ता होने के बाद जब भी राहुल का फोन आता था तो वो उससे बात करती थी। ये देखकर उसकी बेटी उसपर तरह-तरह के आरोप लगाती रही। पति भी गाली-गलौज करते हुए उसे कहता कि वो राहुल के साथ ही भाग जाए। इन आरोपों से ही तंग आकर उसने राहुल के साथ भागने का फैसला किया। महिला का कहना है कि अब जो उसकी जिंदगी में आ गया, वो उसे ही अपना पति मानती है। वो राहुल के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है। उसने कहा कि उसका पति एक-एक पैसे का हिसाब मांगता था और उसे बहुत मारता था।
इतने दिन सास-दामाद ने बदले कई ठिकाने
राहुल ने बताया कि इतने दिनों वो और अनीता कहां-कहां रहे और पुलिस से कैसे छिपे। उसने खुलासा किया कि उसकी होने वाली सास अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची जिसके बाद दोनों बस में सवार होकर बरेली पहुंचे। फिर वहां से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर पहुंच गए। जब दोनों ने फोन खोलकर देखा तो पता चला कि उनका कांड देशभर में खबर बन चुका है।
वहां से दोनों फिर बस से दिल्ली चले गए। दोनों राय कट पर उतरे और किराए की गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए। इस दौरान, राहुल ने ये भी बताया कि दोनों बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे जबकि पुलिस उनकी तलाश उत्तराखंड में कर रही थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 22:07 IST