'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने खुशी जाहिर की और सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब जुल्म हद से बढ़ जाए तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया है।

 
Follow :
Azam Khan & Akhilesh Yadav | Image: ANI

Akhilesh Yadav on Azam Khan Interim Bail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की डासना जेल से रिहाई के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस रिहाई का स्वागत करते हुए कहा कि आजम खान के जेल से बाहर आने से लोगों का इंसाफ पर भरोसा मजबूत हुआ है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आजम खान की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए लिखा, 'आदरणीय आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है। जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार,  तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल।'

November 18, 2026

देश आजाद, लेकिन संविधान कैद- आजम खान

गौरतलब है कि धन शोधन के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा होकर आजम खान जेल से बाहर आए। इसके बाद वे सीधे रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार, जांच एजेंसियों और भविष्य की चुनावी रणनीति समेत अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी।

गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद देर रात रामपुर पहुंचे आजम खान ने कहा कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा किए जाने से उनका इस बात पर भरोसा मजबूत हो गया कि देश आजाद है। उन्होंने कहा, 'लेकिन संविधान कैद है। हम सभी को मिलकर संविधान की आजादी की मांग करनी चाहिए।'

चुनाव नहीं, इंकलाब होगा- आजम खान

इस दौरान उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव पर हुए सवाल को लेकर कहा, 'इस बार चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा सैलाब आएगा। अब चुनाव जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर लड़े जाएंगे।'

उन्होंने कहा कि लोग धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर लड़ जाएगा। हम जैसे लोग संविधान के लिए और विधान के लिए मरने के लिए तैयार थे, तैयार हैं और तैयार रहेंगे।

अखिलेश यादव के बयान पर क्या कहा?

इतना ही नहीं, जब उनसे आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर खुद को न्याय दिलाए जाने के अखिलेश यादव के बयान के बारे में पूछा गया, तो उहोंने कहा, 'न्याय तो न्याय है लेकिन बदला किसी से नहीं लिया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: 'अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा', डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 November 2026 at 09:12 IST