'अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा', डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर

धन शोधन के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आने के बाद आजम खान रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव कोई चुनाव नहीं बल्कि 'इंकलाब' होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party leader Azam Khan
Samajwadi Party leader Azam Khan | Image: ANI

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद जब वे अपने रामपुर पहुंचे, तो उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। आजम खान ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि इंकलाब होगा।  

डासना जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आवास पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जिन्होंने 'आजम खान जिंदाबाद' और 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया' जैसे नारे लगाए। इस दौरान आजम खान ने बीजेपी सरकार, जांच एजेंसियों और भविष्य की चुनावी रणनीति को लेकर अपनी बात रखी।

आगामी चुनाव इंकलाब होगा- आजम खान

आजम खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा। अब चुनाव जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर लड़े जाएंगे।'

आजम खान का फूटा गुस्सा

इस दौरान खान ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। वे कहते हैं, 'हम जैसे लोग संविधान के लिए जान देने को हमेशा तैयार रहते हैं। क्या मैं माफिया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, एक यूनिवर्सिटी बनाई। अगर ऐसा इंसान माफिया हो सकता है, अगर कोई 'मुर्गी चोर', 'बकरी चोर' या 'भैंस चोर' ED की नजर में दोषी हो सकता है, तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक 'मुर्गी चोर' हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके। सभी संवैधानिक संस्थाओं को यह मान लेना चाहिए कि वे अपनी साख खो रही हैं। उन्हें अपनी साख बचानी चाहिए।'

Advertisement

बीजेपी सफाया हो चुका है- सपा नेता

सपा नेता ने निशाना साधते हुए यह भी कहा, 'उनका (बीजेपी) सफाया हो चुका है। क्या आपने लोकसभा चुनाव के नतीजे नहीं देखे? क्या आपने विधान परिषद चुनाव के नतीजे नहीं देखे? जिन सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की, वो भी गलत तरीकों से जीती गई।'

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अगर देश के दो बड़ी शिक्षाविदों और संस्थान निर्माताओं मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के जमाने में ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और विकास प्राधिकरण जैसी संस्थाएं होतीं, तो यह दोनों भी जेल में होते। वे विश्वविद्यालय स्थापित नहीं कर पाते।

Advertisement

किस मामले में जेल गए आजम खान?

बता दें कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद आजम खान को बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा कर दिया गया। इससे पहले, ईडी ने उन्हें 31 अक्टूबर को ठीक उसी दिन हिरासत में लिया था, जिस दिन वे एक अन्य आपराधिक मामले में रामपुर जेल से रिहा हुए थे। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें गाजियाबाद की पीएमएलए अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: जेल की सलाखों से बाहर आए आजम खान, डासना जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ ने किया स्वागत
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड