Prateek Yadav Death: जब किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक तब कहां थीं पत्‍नी अपर्णा यादव, अखिलेश के भाई को किसने पहुंचाया अस्‍पताल? चल गया पता

अब सवाल है कि जब प्रतीक यादव का निधन हुआ, तब अपर्णा यादव कहां थीं? आखिर प्रतीक यादव को अस्पातल लेकर कौन गया था? इसे लेकर अब जानकारी सामने आ गई है।

Follow :  
×

Share


Prateek Yadav Death: जब किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक तब कहां थीं पत्‍नी अपर्णा यादव, अखिलेश के भाई को किसने पहुंचाया अस्‍पताल? चल गया पता | Image: X

Prateek Yadav Passes Away: मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे प्रतीक को किचन में गिरा देख सिविल अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक के पास उनके घर से फोन आया था। जिसके बाद डॉ प्रिंस टीम के साथ घर गए थे। शरीर में कोई हरकत न दिखने पर अस्पताल लाया गया था। अस्‍पताल में जांच के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

अब सवाल है कि जब प्रतीक यादव का निधन हुआ, तब अपर्णा यादव कहां थीं? आखिर प्रतीक यादव को अस्पातल लेकर कौन गया था? इसे लेकर अब जानकारी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक अपर्णा यादव असम में थीं। वो हिमंता बिस्‍वा शर्मा के शपथ में शामिल होने गई थीं। खबर मिलते ही वो असम से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं।

प्रतीक यादव को कौन लेकर पहुंचा अस्‍पताल

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को आज सुबह अर्पणा के भाई अमन बिष्ट लखनऊ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसके बाद सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया था। फिलहाल, मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। प्रतीक यादव के निधन पर सस्पेंस बरकरार है।

प्रतीक यादव फेफड़े की दिक्कत से जूझ रहे थे

प्रतीक यादव के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि इलाज के लिए प्रतीक विदेश भी गए थे। प्रतीक यादव के शव का फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रतीक को फेफड़े को लेकर दिक्कत थी।

लखनऊ सिविल हॉस्पिटल ने बताया सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला

लखनऊ सिविल हॉस्पिटल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, "प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबीयत खराब हो गई है। जब डॉक्टर घर पर पहुंचे, तो बॉडी में काई हरकत नहीं थी। बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉट डेड बताया गया। बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया, क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइजिनिंग का मामला लगा। लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया।

प्रतीक यादव के बारे में जान लीजिए

प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी, देश के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे और राजनीति से दूर रहते थे, अपनी पत्नी अपर्णा यादव की तरह उनकी सियासत में किसी भी तरह की सक्रियता नहीं थी।

प्रतीक यादव जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे। इस संस्था में स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है। पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद की भी खबरें आई थीं। हालांकि, मौजूदा वक्त में वे परिवार के साथ ही रह रहे थे लेकिन कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह जारी था।

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक, किसी दवा का रिएक्शन या फिर जहर खाकर सुसाइड...पोस्‍टमार्टम से खुलेगा प्रतीक यादव की मौत का राज; शरीर पर नहीं चोट के निशान
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 09:54 IST