CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी...
मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि चलिए दोनों अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, लेकिन सीएम योगी ने जैसे ही अखिलेश का चैलेंज स्वीकार किया वैसे ही अखिलेश ने यू-टर्न ले लिया और अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए।
- भारत
- 4 min read
शनिवार, 10 अक्टूबर को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर तीखा पलटवार किया है। अखिलेश पर जमकर तंज कसते हुए सीएम ने कहा हम दोनों ही अयोध्या से नामांकन करते हैं, आप नामांकन करिए और मैं भी। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं।
दरअसल, अखिलेश ने सीएम को चैलेंज दिया था कि मुख्यमंत्री को अपनी लोकप्रियता पर भरोसा है तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। सीएम योगी ने जैसे ही अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार किया वैसे ही अखिलेश ने यू-टर्न ले लिया और अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। अखिलेश ने यू-टर्न लेते हुए कहा 'अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है।
अयोध्या चुनाव से अखिलेश ने लिया यू-टर्न
मुख्यमंत्री योगी ने जैसे ही अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार उसके बाद पीछे हटते हुए अखिलेश एक्स पर लिखा 'पवन का झोंका आएगा, अहंकार सब उड़ जाएगा। अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या?'
आगे उन्होंने लिखा 'और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है। अपने इंटरनल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।'
आप नामांकन करिए और मैं भी, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं-CM योगी
इससे पहले योगी ने अखिलेश का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा था कि '"समाजवादी पार्टी के 'बाबू' घबरा गए हैं। उन्हें अब राज्य में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है, न ही उनमें इसे पहचानने की क्षमता है। वह मुझे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। मेरा प्रस्ताव है कि वह अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करें, और मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। एक बार अपनी किस्मत आजमाने दो। अपने समर्थकों से क्यों लड़ना? मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए।"
अखिलेश ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का दिया था चैलेंज
बता दें कि हाल में ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या गए थे, जहां उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री को अपनी लोकप्रियता पर भरोसा है तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। अखिलेश के इसी चैलेंज पर सीएम योगी ने तीखा पलटवार किया था, जिसके बाद अब अखिलेश ने यू-टर्न ले लिया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 October 2026 at 19:47 IST