Lucknow: अलीगंज कोचिंग सेंटर के बाद अब विकास नगर में मकान के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

विकास नगर में एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 
Follow :

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 में स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे घर को आग की लपटों ने घेर लिया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार सुबह करीब 8.30 बजे पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी। इस दौरान खिड़कियों से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते धुआं पूरे मकान में फैल गया। शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दमकल की टीम को सूचित किया। हालांकि दमकल की टीम के पहुंचने तक आस पास के लोग अपने-अपन स्तर पर आग बुझाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे। उधर सूचना मिलते मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।  

स्टोर रूम में रखा सामान जलकर खाक

बताया जा रहा है कि यह घटना शहनाई गेस्ट हाउस के पास स्थित घर में हुई, जो कि एक वर्षा नाम की महिला का मकान है। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन आग लगने से स्टोर रूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

अलीगंज अग्निकांड में जलकर मरे 15 बच्चे

इससे पहले सोमवार (22 जून) को लखनऊ स्थित अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना।

CM योगी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई

मामले में CM योगी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत नियम के खिलाफ बने इस कोचिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलवा कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: 'सैनिकों का हौसला हर चुनौती से बड़ा था...', PM मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल विजय दिवस पर शूरवीरों के पराक्रम को किया याद


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 12:58 IST