बीजेपी की नई टीम में UP विधानसभा चुनाव की छाप, जानिए प्रदेश के किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 के चुनाव से पहले अपनी नई टीम बनाई है। संगठन में उत्तर प्रदेश से जुड़े 8 नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

 
Follow :
BJP Nitin Nabin's new team | Image: ANI

UP Faces in BJP's New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में प्रदेश से जुड़े कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना बेहद अहम माना जा रहा है। सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर महासचिव, सचिव और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तक में नबीन की टीम में यूपी की हिस्सेदारी देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश से कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है जिनमें तीन ओबीसी, एक ब्राह्मण , एक पारसी, 2 मुसलमान और एक दलित हैं। जानकारों की मानें तो भाजपा की कोशिश संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ 2027 के चुनाव में संगठन, सामाजिक समीकरण और वोट विस्तार तीनों को साधना है।

यूपी से किन चेहरों को जगह?

स्मृति ईरानी- राष्ट्रीय महासचिव
हरीश द्विवेदी- राष्ट्रीय महासचिव
रेखा वर्मा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रो. तारिक मंसूर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संगीता यादव- राष्ट्रीय सचिव
डॉ. भोला सिंह- राष्ट्रीय सचिव
अमरपाल मौर्य- ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
कुंवर बासित अली- अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

BJP के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव अहम

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार राज्य में दलित और ओबीसी मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला काफी कड़ा हो चुका है। बहुजन समाज पार्टी के कमजोर पड़ने के कारण अब दलित वोटों के बिखराव और नए राजनीतिक समीकरण बनने की पूरी संभावना है। यही वजह है कि भाजपा और समाजवादी पार्टी समेत कई दल इस बड़े वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

नितिन नबीन की टीम में कौन-कौन शामिल?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने नए पदाधिकारियों में जिन नामों की घोषणा की, उनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर का नाम शामिल हैं जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। जबकि विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिवों में से एक होंगे, पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे। देखें पूरी लिस्ट...

August 17, 2026

बीजेपी अध्यक्ष ने नई टीम को दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: बीजेपी की नई टीम को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारी पार्टी को मजबूत करने में अपना...
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 August 2026 at 17:57 IST