Agra Accident: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से भयंकर हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

चार लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे। रात करीब 10 बजे वह लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई।

 
Follow :
आगरा में हादसा | Image: META AI (Representative)

Agra Accident News: आगरा जिले के कागारौल इलाके में दो मोटरसाइकिल की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सैंया इलाके के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे। उसने बताया कि ये चारों लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लौट रहे थे तभी रास्ते में कागारौल इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई।

उसने बताया कि इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार करन (17) की भी मौत हो गई और किशनवीर नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। किशनवीर का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी भी हालत बेहद नाजुक बतायी गई है।

पुलिस ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: होली खेली तो लाशें बिछा देंगे...यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; सलमान-आलम ने किया लक्ष्‍मण-आकाश पर हमला


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 March 2025 at 11:22 IST