Iran Ceasefire: ईरान ही नहीं सीजफायर पर भारत में भी जश्न शुरू, इस शहर में सड़कों पर उतरकर लोगों ने की आतिशबाजी; अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे

राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान ही नहीं भारत में भी जश्न मनाया जा रहा है। कुछ शहरों में लोग सड़कों पर उतकर आतिशबाजी कर रहे हैं और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे लगा रहें हैं।

 
Follow :
Iran Ceasefire | Image: ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में जश्न शुरू हो गया। राजधानी तेहरान में देर रात तक लोग सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए।  ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने सीजफायर को अपनी जीत बताया है। इस ऐलान के बाद ईरान ही नहीं भारत में भी जश्न मनाया जा रहा है। कुछ शहरों में लोग सड़कों पर उतकर आतिशबाजी कर रहे हैं और अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

ईरान के साथ जारी अमेरिका और इजरायल के जंग के लगभग 5 हफ्ते हो गए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बातचीत के लिए टेबल पर आने की आखिरी चेतावनी देते हुए कह दिया था कि अब या तो आर या तो पार होगा। मगर अपनी डेडलाइन के खत्म होने के पहले ही ट्रंप ने अस्थायी युद्धविराम कर दिया। अमेरिका इसे अपनी जीत बता रहा है तो ईरान ने सीजफायर को तेहरान की जीत बताया और कहा कि ट्रंप ने शत्रुता खत्म करने के लिए उसकी शर्तें मान लीं। देर रात से ही ईरान में जश्न भी शुरू हो गया।

सीजफायर पर श्रीनगर में जश्न

ईरान ही नहीं अब सीजफायर पर भारत के कुछ शहरों में भी जश्न मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा सहित कई शिया बहुल क्षेत्रों में लोग इसे ईरान की जीत बताकर जश्न मना रहें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान द्वारा सीजफ़ायर की घोषणा के बाद श्रीनगर में भी लोगों ने जश्न मनाया जा रहा है। लोगों ने सड़कों पर आतिशबाजी की और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए।

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करके कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर हमला रोकने का फैसला किया है। दोनों तरफ से 2 हफ्ते का पूर्ण युद्धविराम होगा, बशर्ते होर्मुज सुरक्षित और खुला रहे। 
 

यह भी पढ़ें:  Ceasefire news : ट्रंप ने 2 हफ्ते बमबारी रोकी, तो खुशी से झूम उठा ईरान, ऐतिहासिक जीत का किया दावा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 11:52 IST