अपडेटेड 10 July 2025 at 22:53 IST

UPI: अमेरिका और चीन को भारत ने इस मामले में पछाड़ा, दुनिया में UPI पेमेंट सर्विस सबसे फास्ट, IMF हो गया फिदा

UPI ट्रांजेक्शन के मामले में भारत ने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। दुनिया में UPI पेमेंट सर्विस सबसे फास्ट है। IMF भी फिदा हो गया।

Follow :  
×

Share


UPI ट्रांजेक्शन के मामले में भारत ने चीन-अमेरिका को पछाड़ा। | Image: File photo

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सिस्टम की ताकत को मान लिया। भारत के यूपीआई ट्रांजेक्शन ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारत की यूपीआई सिस्टम दुनिया की सबसे तेज भुगतान प्रणाली है।

यूपीआई प्रणाली ने भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से और जल्दी से भुगतान करने में मदद मिलती है। यूपीआई प्रणाली की सफलता के कारण भारत में डिजिटल भुगतान में वृद्धि हुई और यह प्रणाली दुनिया भर में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

UPI को लेकर IMF ने क्या कहा?

आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की यूपीआई प्रणाली ने भुगतान प्रणाली में क्रांति ला दी है। यूपीआई ने भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद की और यह प्रणाली दुनिया भर में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। बता दें, यूपीआई की सेवा केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। यह दुनिया के अन्य देशों में भी काम कर रहा है।

इन देशों में भी चालू है UPI सर्विस

देश

तारीख

भूटान

13 जुलाई, 2021

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

21 अप्रैल, 2022

मलेशिया

2021

सिंगापुर

21 फरवरी, 2023

नेपाल

दिसंबर 2023

ओमान

दिसंबर 2023

कतर

15 मार्च, 2023

रूस

अप्रैल 2023

फ्रांस

2 फरवरी, 2024

श्रीलंका

12 फरवरी, 2024

मॉरीशस

12 फरवरी, 2024

मालदीव

20 अक्टूबर 2024

नामीबिया

9 जुलाई 2025

नामीबिया में UPI को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

बीते दिन पीएम मोदी ने अपने नामीबिया दौरे से जानकारी दी कि UPI की सेवा अब यह भी शुरू होगी। पीएम मोदी ने कहा, "हमें खुशी है कि नामीबिया भारत की यूपीआई-यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस तकनीक अपनाने वाला पहला देश है। जल्द ही, लोग 'टांगी उनेने' कहने से भी तेज गति से पैसे भेज पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि नामीबिया दुनिया का पहला देश है जहां एनपीसीआई-नेशनल पेमेंट कोऑपरेशन ऑफ इंडिया और नामीबियाई सेंट्रल बैंक ने नामीबिया में रीयल-टाइम भुगतान के लिए यूपीआई की तैनाती हेतु एक लाइसेंसिंग समझौता किया है। यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है। हमारा मानना ​​है कि इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें: सगाई के बाद मंगेतर के घर आया युवक, अकेला पाकर अंदर से कुंडी लगा कर बैठा कांड; घरवाले खेत से आए तो...

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 July 2025 at 22:53 IST