अपडेटेड 26 March 2025 at 14:54 IST

Bareilly: हवन और गंगाजल मिला गोमूत्र पीकर मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन, राजेश से शादी; पिता जिंदा जलाना चाहता था- किया दावा

UP के बरेली में पीड़िता उम्मे कुलसुम ने खुद खोली अपने अब्बा की पोल बन गईं राजेश की धर्मपत्नी ममता। गंगाजल मिला गोमूत्र पी कर की सनातन में घर वापसी।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश में मुस्लिम युवती ने की हिंदू युवक से शादी। | Image: Screen Grab/Republic

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम लड़की ने घर वापसी कर के हिन्दू धर्म अपना लिया है। सोमवार (24 मार्च 2025) को घर वापसी करने वाली लड़की का नाम उम्मे कुलसुम है जो अब ममता नाम से जानी जाएंगी। उम्मे कुलसुम ने मंदिर में यज्ञ-हवन किया और देवताओं के जयकारे लगाए। यहीं पर उन्होंने राजेश को अपना जीवन साथी चुना। 

ममता बनी कुलसुम ने अपने पति व उनके परिजनों की जान-माल की चिंता जताई है। यह खतरा उम्मे कुलसुम ने अपने परिवार वालों से बताया। मामला बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम का है, जहां सोमवार को 24 साल की उम्मे कुलसुम और 25 साल के राजेश एक साथ पहुंचे, और दोनों ने अपने कागजात दिखाते हुए महंत से शादी करने में सहयोग मांगा।

वैदिक विधि-विधान से उम्मे ने राजेश से की शादी

उम्मे कुलसुम ने शपथ पत्र दे कर अपने शुद्धिकरण और हिन्दू धर्म अपनाने की भी इच्छा जताई। कागजातों की पड़ताल के बाद पंडित केके शंखधार ने उम्मे कुलसुम का शुद्धिकरण करवाया। इस दौरान अन्य प्रक्रियाओं के साथ उम्मे कुलसुम ने वेदमंत्रों का पाठ और हवन आदि किया। हवन के बाद उम्मे कुलसुम और राजेश ने वैदिक विधि-विधान से शादी की।

राजेश से शादी कर उम्मे बनी ममता 

दोनों ने एक साथ हिन्दू देवी-देवताओं की जयकारे किए। अग्निन के आगे 7 फेरे ले कर हमेशा एक दूसरे के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। विवाह के बाद उम्मे कुलसुम को नया नाम ममता मिला। शादी के बाद उम्मे कुलसुम ने खुद को बेहद खुश बताया। बरेली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए उन्होंने अपने मायके वालों से खुद के साथ राजेश को भी खतरा बताया। 

 

ममता के मायके वालों ने की थी उसे जलाने की कोशिश 

ममता ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग भी की है। दोनों ही बरेली के रहने वाले हैं। दोनों लगभग 2 वर्षों से एक दूसरे से परिचित थे। यह परिचय प्यार में बदल गया। जब दोनों ने शादी का निर्णय लिया, तो उम्मे कुलसुम के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने उम्मे कुलसुम पर कई तरह की पाबंदियां लगा दीं। आरोप है कि उम्मे कुलसुम की अम्मी ने अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई की। उसके अब्बा कियामुद्दीन ने तो अपनी बेटी को जला कर मार डालने तक का प्रयास किया। उम्मे कुलसुम ने फोन छीन लिए गए। उसे बंद कर के रखा जाने लगा। 19 मार्च को उम्मे कुलसुम जैसे-तैसे अपने घर से निकलने में कामयाब रहीं। वो सीधे राजेश के पास पहुंची और शादी करने के लिए कहा।

ममता ने पिता पर खुद को जलाने की साजिश का लगाया आरोप

इस बीच उम्मे कुलसुम के अब्बा ने बरेली के आंवला कोतवाली में राजेश पर अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने की वजह से दोनों को छिप कर रहना पड़ा। जैसे-तैसे 24 मार्च को राजेश और उम्मे कुलसुम एक साथ अगत्स्य मुनि आश्रम पहुंचे थे। कियामुद्दीन की बेटी उम्मे कुलसुम अपने ही अब्बा पर खुद को जलाने की साजिश का आरोप लगा रही हैं। वह बरेली पुलिस को शिकायत दे कर अपनी और अपने पति की जान-माल की रक्षा की गुहार लगा रही है । वहीं उनके अब्बा कियामुद्दीन ने अपनी FIR में राजेश सहित कुल 4 लोगों को नामजद कर रखा है। ये सभी नामजद लोग हिन्दू धर्म से हैं। सोशल मीडिया पर उम्मे कुलसुम के अब्बा और अम्मी पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: 'जिनके आदर्श औरंगजेब और जिन्ना हो उनका आचरण भी वैसा ही होगा...' जिन्ना प्रेमियों पर बरसे सीएम योगी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 14:52 IST