यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, बस 15 दिनों में ही हो जाएंगी खत्म; डाउनलोड करें डेटशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 24 फरवरी तक चलेगी।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 24 फरवरी तक चलेगी। शासन ने दोनों परीक्षाओं को 15 दिन में कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट में अलग-अलग तारीखों पर होने वाली विषयों की जानकारी दी गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भगवती सिंह ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराने की अनुमति मांगी थी। शासन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।
बोर्ड की तरफ से क्या कहा गया
बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है। 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। यानी इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड
- स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर 'UP Board Exam 2026 Datesheet for Class 10, 12' लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: परीक्षा का टाइमटेबल pdf फाइल के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- स्टेप 4: डेटशीट देखकर अपनी परीक्षा का कार्यक्रम नोट कर सकते हैं।
- स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
गणित और विज्ञान की तैयारी के लिए मिलेगा गैप
यूपी बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में कठिन विषयों की तैयारी के लिए छात्रों को समय देने का प्रयास किया है। हाईस्कूल के छात्रों को गणित और विज्ञान जैसे विषयों के बीच 1 से 2 दिन का अंतर मिलेगा। इससे छात्रों को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी और रिवीजन करने का मौका मिलेगा। वहीं, इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के छात्रों को गणित, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए 2 से 3 दिन का समय मिलेगा। भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए एक दिन का अंतर रखा गया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 October 2026 at 22:47 IST