अपडेटेड 22 April 2025 at 14:41 IST

UP Board Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, बढ़ी धड़कनें, आने वाला है बोर्ड रिजल्ट; यहां ऐसे करें चेक

UP Board Result 2025 Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है, जो बस खत्म ही होने को है।

Follow :  
×

Share


UP Board 10t, 12th Result 2025 Soon | Image: File Photo

UP Board Result 2025 Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है, जो बस खत्म ही होने को है। संभावना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) महज दो से तीन दिन के भीतर ही नतीजे जारी कर सकता है।

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 51.37 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। ऐसे में सभी छात्र और छात्राएं नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी?

यूपी बोर्ड के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम अकटलें लगाई जा रही हैं। इस बीच यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए लेटेस्ट अपडेट साझा की है। भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 24 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है।

कैसे देख सकेंगे नतीजे?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को पहले से ही कुछ तैयारियां करनी होगी जिससे की रिजल्ट जारी होते ही परिणाम देखने में किसी तरह की दिक्कत न हो। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और उस पर लिखा रोल नंबर चाहिए होगा। ध्यान रहे, इसके बिना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे।

इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। 
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करके जनपद और वर्ष चुनकर अपना रोल नंबर डालें। 
  • फिर View Result पर क्लिक करें। यहां ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर आ जाएगी। 
  • इस मार्कशीट को डाउनलोड किया जा सकता है। 
  • खैर, ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ही संबंधित स्कूल से मिल सकेंगे।  

यह भी पढ़ें: JPC मीटिंग में पहुंची बांसुरी स्वराज के खास बैग ने खींचा सबका ध्यान, नेशनल हेराल्ड को लेकर कांग्रेस पर अलग अंदाज में कसा तंज

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 14:29 IST